Breaking
भारी वर्षा की संभावना: अरपा नदी के तटों से दूर रहने की अपीलमहामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्ता

अच्छी खबरखास - खबरबिलासपुररतनपुर

सेवा, संवेदना और हरियाली का संदेश: जन्मदिन पर डॉ. राजेश्वरी संतोष उद्देश्य ने मरीजों को दी निशुल्क स्वास्थ्य जांच, पौधा भेंट कर किया सम्मान

रतनपुर-  जन्मदिन को केवल उत्सव नहीं बल्कि सेवा और समाज के प्रति समर्पण का माध्यम बनाते हुए माँ महामाया मातेश्वरी हॉस्पिटल, रतनपुर की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश्वरी संतोष उद्देश्य ने अपने जन्मदिन पर ओपीडी में आने वाले मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की। इस पहल की मरीजों और उनके परिजनों ने सराहना की।
डॉ. उद्देश्य ने बताया कि वे प्रत्येक शनिवार को महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच की सेवा भी निरंतर प्रदान करती हैं, ताकि जरूरतमंद महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
जन्मदिन के अवसर पर बिलासपुर स्थित श्री विजय वंदना हॉस्पिटल में भी आत्मीय माहौल में समारोह आयोजित किया गया। डॉ. विजय कुमार के मार्गदर्शन में डॉक्टरों और स्टाफ ने केक काटकर डॉ. उद्देश्य को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्हें फल और पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया, जो प्रकृति के प्रति उनके विशेष लगाव को दर्शाता है।
कार्यक्रम में डॉ. विजय कुमार, डॉ. गनेशी, डॉ. संतोष उद्देश्य, बाबा पात्रे, डॉ. संजय, आराधना (एचआर), मोतीचंद तम्बोली सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद और सफल जीवन की कामना करते हुए समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *