Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

ओडिसाहादसा

सांप ने काटा तो महिला ने पकड़कर  डिब्बे में किया बंद, अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर भी रह गए हैरान

मलकानगिरी-  ओडिशा के मलकानगिरी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जहरीले सांप के काटने के बाद महिला ने घबराने के बजाय उसी सांप को पकड़ लिया और  डिब्बे में बंद कर दिया। बाद में तबीयत बिगड़ने पर परिजन महिला और जिंदा सांप दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंचे। यह नजारा देखकर अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ भी हैरान रह गए।
मामला मलकानगिरी जिले के मथिली ब्लॉक अंतर्गत कुरुमपाली गांव का है। जानकारी के अनुसार, गांव की रहने वाली मणिमा नायक बुधवार शाम अपने घर पर थीं। इसी दौरान एक सांप ने उनके पैर में काट लिया। सांप के काटने के बाद भी मणिमा ने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह उसे पकड़कर बिस्कुट के डिब्बे में बंद कर दिया।
कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिवार के लोग उन्हें एंबुलेंस से मथिली उप-जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजन अपने साथ वह डिब्बा भी ले गए, जिसमें महिला को काटने वाला सांप जिंदा बंद था।
परिजनों का कहना था कि सांप को डॉक्टरों के सामने दिखाने से उसकी प्रजाति की पहचान करने में मदद मिलेगी और इलाज में आसानी होगी। अस्पताल पहुंचते ही महिला को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। फिलहाल मणिमा नायक की हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।
हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार सांप को पकड़ने या मारने की कोशिश करना बेहद खतरनाक हो सकता है। सर्पदंश की स्थिति में मरीज को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए और बिना डॉक्टर की सलाह के किसी घरेलू उपचार पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

CG Bulletin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *