Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

अच्छी खबरछत्तीसगढ़लोरमी

शाला प्रवेशोत्सव में बच्चों का हुआ स्वागत, पुस्तक व गणवेश वितरण, हरदीबांध विद्यालय में उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ प्रवेशोत्सव, नामांकन बढ़ाने पर दिया गया जोर

लोरमी। शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला हरदीबांध, संकुल केंद्र सरईपतेरा में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सरपंच गनपत कुमार साहू, उपसरपंच चैतराम साहू, प्रधानपाठक डॉ. सत्यनारायण तिवारी, सचिव हरीश वैष्णव सहित जनप्रतिनिधियों, पालकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों का गुलाल लगाकर स्वागत करते हुए पुस्तक एवं गणवेश वितरण के साथ किया गया। इस अवसर पर सरपंच गनपत कुमार साहू ने विद्यालय में अधिक से अधिक विद्यार्थियों के नामांकन पर जोर देते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रधानपाठक डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने गत शैक्षणिक सत्र में कक्षा पांचवीं एवं आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं में टॉप-टेन में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय में अधिक नामांकन एवं विद्यार्थियों के ठहराव के लिए सभी पालकों और जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपसरपंच चैतराम साहू, सचिव हरीश वैष्णव, शिक्षक विद्यानंद कश्यप एवं अमित कुमार डड़सेना ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सतत प्रयासरत रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर धर्मेंद्र धृतलहरे, ईश्वरी यादव, सविता साहू, तितरी, रमाबाई, सुद्धुराम, बाबूलाल, कालूराम, शिवकुमार, संजय ठाकुर, संतोष सिंह, भगवती, संतुराम, श्रवण साहू, शिवकुमार साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षिका दीपा मिश्रा, पुनीता कश्यप तथा शिक्षक देवीसिंह राजपूत, वैभव कुमार धृतलहरे, गंगाधर वर्मन, श्रवण धृतलहरे सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *