Breaking
वनमण्डल ने, एक दिन में 2 लाख से अधिक सीडबॉल प्रसार कर बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डप्रधान जिला न्यायाधीश श्री जयदीप गर्ग का ऐतिहासिक फैसलाः निजी फायनेंस कंपनियों के मनमाने व्याज और अवैध वसूली पर कड़ा प्रहार, फायनेंस कंपनी के जाल से मुक्ति।CG Bilaspur News:- आखिर इतनी जल्दी किस बात की है? जब ग्रामीण नहीं मान रहे, तो जनसुनवाई बार-बार क्यों कराई जा रही है?क्या पेसा क्षेत्र में ग्रामसभा की आवाज़ अब सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है?CG News:- एक नशा… और बिखर जाता है पूरा परिवार !एसएसपी रजनेश सिंह ने छेड़ी युवाओं को बचाने की जंग, बिलासपुर में शुरू हुआ 10 दिन का नशा मुक्ति अभियानCG Crime News*: *जो कल तक दिखाता था रौब, पुलिस की दबिश पड़ते ही निकली हेकड़ी; बंधक बनाकर मारपीट और लूटकांड में दो गिरफ्तार*कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को हेलमेट पहनने की अपील कीपेलमा ओपन कास्ट कोल माइन परियोजना की लोक सुनवाई भारी उत्साह एवं अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ सफलतापूर्वक संपन्नसुशासन तिहार में सवालों से बेचैनी? शिकायतों का पुलिंदा खुलते ही मचा हंगामा, जनता की सुनवाई रह गई अधूरीउड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, दो लग्जरी वाहनों सहित 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्तNEET पर आंदोलन कम, रीलों का ऑडिशन ज्यादा! सांसद आवास घेरने पहुंचे कार्यकर्ताओं में कैमरे के सामने आने की होड़

Uncategorized

गुदड़ी के लाल ने किया कमाल: रुबिन साहू ने NET में पाई 84वीं रैंक, गांव सांकर का नाम किया रौशन

जांजगीर-चांपा- प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, यह सिद्ध कर दिखाया है ग्राम सांकर (ब्लॉक अकलतरा) के होनहार युवा रुबिन साहू ने। दिसंबर 2024 में आयोजित NTA की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) में उन्होंने आल इंडिया रैंक में 84वां स्थान हासिल कर सहायक प्राध्यापक एवं पीएचडी . के लिए चयन प्राप्त किया है।

रुबिन, प्रकाश साहू एवं श्रीमती तिलेश्वरी साहू के सुपुत्र हैं, और वर्तमान में गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर में M.Sc. अंतिम सेमेस्टर के छात्र हैं। साधारण ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े रुबिन ने कठिन परिश्रम, लगन और सतत अध्ययन के दम पर यह मुकाम हासिल किया।

अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों, शिक्षकों, माता-पिता, बहन, चाचा-चाची प्रभात साव प्रशांत साव और पिता के मित्र अनुभव तिवारी को दिया, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग ने उन्हें हमेशा प्रेरित किया।

ग्राम सांकर के लिए यह गौरव की बात है, जहां का एक बेटा देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद बनने की राह पर अग्रसर है। रुबिन की इस सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव को दिया है

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *