Breaking
वनमण्डल ने, एक दिन में 2 लाख से अधिक सीडबॉल प्रसार कर बनाया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डप्रधान जिला न्यायाधीश श्री जयदीप गर्ग का ऐतिहासिक फैसलाः निजी फायनेंस कंपनियों के मनमाने व्याज और अवैध वसूली पर कड़ा प्रहार, फायनेंस कंपनी के जाल से मुक्ति।CG Bilaspur News:- आखिर इतनी जल्दी किस बात की है? जब ग्रामीण नहीं मान रहे, तो जनसुनवाई बार-बार क्यों कराई जा रही है?क्या पेसा क्षेत्र में ग्रामसभा की आवाज़ अब सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है?CG News:- एक नशा… और बिखर जाता है पूरा परिवार !एसएसपी रजनेश सिंह ने छेड़ी युवाओं को बचाने की जंग, बिलासपुर में शुरू हुआ 10 दिन का नशा मुक्ति अभियानCG Crime News*: *जो कल तक दिखाता था रौब, पुलिस की दबिश पड़ते ही निकली हेकड़ी; बंधक बनाकर मारपीट और लूटकांड में दो गिरफ्तार*कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को हेलमेट पहनने की अपील कीपेलमा ओपन कास्ट कोल माइन परियोजना की लोक सुनवाई भारी उत्साह एवं अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ सफलतापूर्वक संपन्नसुशासन तिहार में सवालों से बेचैनी? शिकायतों का पुलिंदा खुलते ही मचा हंगामा, जनता की सुनवाई रह गई अधूरीउड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, दो लग्जरी वाहनों सहित 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्तNEET पर आंदोलन कम, रीलों का ऑडिशन ज्यादा! सांसद आवास घेरने पहुंचे कार्यकर्ताओं में कैमरे के सामने आने की होड़

छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्लेसमेंट कर्मचारी अटेंडेंस रजिस्टर और लेखा शाखा के रजिस्टर किए चेक, गड़बड़ी मिलने पर लगाई फटकार

*कुम्हारी नगर पालिका के अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

*अमृत मिशन के कार्यों में लाए तेजी,कुम्हारी की जनता को पेयजल की नहीं होनी चाहिए समस्या : डिप्टी सीएम अरुण साव*

दुर्ग। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय की व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति, योजना क्रियान्वयन की जानकारी, निर्माण कार्य एवं सुशासन तिहार में आवेदनों के निराकरण के संबंध में से जानकारी ली।

श्री साव ने कहा कि, निरीक्षण के दौरान जो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है। नगर पालिका का काम ठीक तरीके से हो, कर्मचारी कार्य दिवस में उपस्थित रहे, बिकना सूचना के कोई अनुपस्थित ना रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।

नगरीय निकाय मंत्री श्री साव ने नगर पालिका परिसर के औचक निरीक्षण के बाद बताया कि, नगर पालिका में अटल परिसर का निर्माण कार्य किया जा था है, जिसका पालिका अध्यक्ष, पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया है। 30 में तक अटल परिसर के निर्माण पूर्ण होगा।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, कुम्हारी नगर पालिका में अमृत मिशन का कार्य चल रहा है। अधिकारी को इस कार्य में गति लाने के निर्देश दिया है, ताकि अमृत मिशन योजना का लाभ कुम्हारी की जनता को मिले। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार नगरीय निकाय को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। नगरीय निकाय के कार्य सुव्यवस्था हो, हमारा शहर स्वच्छ और सुंदर बने, इसके लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है।

निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री श्री साव को बताया कि, आपके आदेश जारी होने के बाद से अधिकारी सुबह 8 बजे वार्डों के दौरे पर निकल जाते हैं। इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। वार्डों में सफाई व्यवस्था पहले से काफी अच्छी हुई है। आपने सभी नगरीय निकाय के अधिकारियों को सुबह वार्डों का दौरा करने का निर्देश दिया है, जिसका कुम्हारी नगर पालिका के वार्डों में सकारात्मक असर हुआ है।
………

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *