Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

Uncategorized

पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने किया थाना सिविल लाइन ,तोरवा तथा रक्षित केंद्र का निरीक्षण

*उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह भी रहे साथ*
*थाने की व्यवस्था सुधारने और संवेदनशील पुलिसिंग पर दिया जोर*

बिलासपुर- पुलिस महानिरीक्षक  रामगोपाल गर्ग ने जिले के दो थानों सिविल लाईन और तोरवा का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह एवं प्रशिक्षु ips अधिकारी अंशिका जैन भी पुलिस महानिरीक्षक के साथ उपस्थित थे।थानों के निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने थाना परिसर की साफ सफाई , तथा थाना आने वाले फरियादियों के बैठने की समुचित व्यवस्था का निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान थाने के रजिस्टरों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया और रिकॉर्ड दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निराकरण करने का दिया गया थाना में फरियाद लेकर आने वाले फरियादियों से विनम्रतापूर्वक व्यवहार कर उनकी शिकायतों के समाधान करने के निर्देश दिए गए । थाने के कार्यों के लिए फीड बैक हेतु ,’अनुभव ‘ अभियान के तहत क्यू आर कोड लगाने,और चोरी हुए वाहनों की शत प्रतिशत बरामदगी हेतु ‘सशक्त ‘ ऐप में चोरी गए एवं लावारिस वाहनों की एंट्री के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। थाना सिविल लाइन और थाना तोरवा के निरीक्षण उपरांत रक्षित केंद्र बिलासपुर का भी भ्रमण और निरीक्षण पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग के द्वारा आज किया गया, वहां निर्माणाधीन रक्षित निरीक्षक कार्यालय की कार्य प्रगति की भी जानकारी ली गई। पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने बताया, की,इस निरीक्षण का उद्देश्य, रेंज में पदस्थापना के बाद , जिले की पुलिसिंग और थानों की सामान्य जानकारी और पुलिस अधिकारियों की समस्याओं को जानना ,तथा पुलिस अधिकारियों को थाना आने वाले फरियादियों के प्रति संवेदनशील बनाना है। ऐसे निरीक्षण सतत जारी रखने की बात पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा कही गई।पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि जिले के थाने और पुलिस बल को हाईटैक करने और मोबाइल ऐप तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग में सक्षम बनाना ,उनकी प्राथमिकता में है, और इस दिशा में कार्य प्रारंभ हो चुका है, शीघ्र ही इसके अच्छे परिणाम फील्ड में नजर आने लगेंगे।पुलिस महानिरीक्षक के साथ इस निरीक्षण के संबंध बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह ने कहा, की पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा व्यवस्था में सुधार एवं तकनीक अपग्रेडेशन के संबंध मे जो भी निर्देश दिए गए हैं, उनका पालन कराया जाएगा

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *