Breaking
टाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयनअग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की मुख्य न्यायाधीश ने की समीक्षा

अच्छी खबरछत्तीसगढ़

समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ द्वारा आगामी 3 मई को “प्रदेश स्तरीय सामूहिक उपनयन संस्कार” का आयोजन रायपुर में.

रायपुर -: उत्कृष्ट ब्राह्मण सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की नवीन निर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक आज पुरानी बस्ती स्थित श्री महामाया देवी मंदिर परिसर में संपन्न हुई.

संगठन के प्रदेश सचिव ‌पं.सजल तिवारी ने बैठक के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि शासन द्वारा पंजीकृत संस्थाओं में नियमानुसार प्रत्येक तीन वर्ष में पदाधिकारियों का चुनाव किया जाता है. समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 से वर्ष 2029 तक के लिये प्रबंध कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ, इसके बाद नयी कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों सहित सभी सहयोगियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती प्रमिला तिवारी ने कहा कि हम सभी संगठन द्वारा सामाजिक स्वजनों के साथ संपर्क अभियान के अंतर्गत संपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश में सम मानसिकता के स्वजनों के घरों तक पहुँचकर उन्हें संगठन एवं संगठन के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए सदस्यता पत्रक प्राप्त करेंगे. बैठक में उपस्थित सभी सहयोगियों ने संगठन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है.

संगठन के संयुक्त सचिव द्वय पं.विवेक दुबे एवं पं.श्रीकांत तिवारी ने बताया कि समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ द्वारा विगत वर्षों की भांति फरवरी माह में होने वाला “प्रदेश स्तरीय सामूहिक उपनयन संस्कार” का आयोजन इस वर्ष 3 मई 2026 को रायपुर के श्री महामाया देवी मंदिर सत्संग भवन में होगा. इस आयोजन के लिये 21 फरवरी से पंजीयन कराया जा सकेगा.

इस अवसर पर श्रीमती कालिंदी उपाध्याय, श्रीमती स्वाति मिश्रा, श्रीमती अमिता तिवारी, श्रीमती संध्या उपाध्याय, श्रीमती खुशबू शर्मा, श्रीमती कीर्तिका तिवारी, पं.विवेक कुमार तिवारी, पं.उमाकांत तिवारी, पं.चक्रेश तिवारी, पं.अभयंकर शुक्ला एवं डा.भावेश शुक्ला “पराशर” सहित संगठन के जिला एवं प्रदेश प्रतिनिधि उपस्थित थे.

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *