Breaking
त्योहारों से पहले SSP रजनेश सिंह एक्शन: 15 दिन में 813 कार्रवाई, चाकूबाजों से गुंडा-बदमाशों तक पुलिस की पैनी नजरपीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने किसानों से की विशेष अपीलहर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसाल

Uncategorized

डिजिटल क्रॉप सर्वे में पचपेड़ी तहसील अव्वल50 हजार से अधिक खसरों का रिकॉर्ड सर्वे जानें कैसे सूर्योदय से सूर्यास्त तक जुटे रहे सर्वेयर

जानें कैसे सूर्योदय से सूर्यास्त तक जुटे रहे सर्वेयर

डिजिटल क्रॉप सर्वे में पचपेड़ी तहसील अव्वल, 50 हजार से अधिक खसरों का सर्वे पूरा

Bilaspur बिलासपुर। शासन की सबसे महत्वाकांक्षी योजना डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य वर्तमान में प्रत्येक ग्राम में निजी सर्वेयरों के माध्यम से कराया जा रहा है। इस योजना में पचपेड़ी तहसील ने शानदार प्रदर्शन किया है। यहां के निजी सर्वेयरों ने अब तक 50 हजार से अधिक खसरों का सर्वे पूर्ण कर लिया है, जो न केवल जिले में बल्कि पूरे राज्य में सर्वाधिक है।

बताया जाता है कि सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक ग्रामों के निजी सर्वेयर लगातार खेतों का सर्वे कर रहे हैं। पानी, बरसात और कीचड़ जैसी कठिन परिस्थितियों में भी वे दुर्गम स्थानों तक पहुंचकर बिना थके कार्य कर रहे हैं। कई सर्वेयर तो सुबह से बिना भोजन किए ही अपने घर से कई–कई किलोमीटर पैदल चलकर गांव पहुंचते हैं और दिनभर कार्य में लगे रहते हैं।

सर्वे कार्य को सुव्यवस्थित करने के लिए एक वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इसमें तहसीलदार प्रकाश साहू प्रतिदिन सुबह 5 बजे से ही सभी सर्वेयरों को कार्य हेतु प्रेरित करते रहते हैं और यह सिलसिला सूर्यास्त तक चलता है। इस बीच कुछ किसान अनजाने में सर्वे को रोकने का प्रयास भी करते हैं, जिन्हें समझाकर आगे कार्य कराया जाता है।

डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य में लगे निजी सर्वेयरों को धन्यवाद देते हुए तहसीलदार पचपेड़ी श्री प्रकाश साहू ने ग्रामीणों से अपील की है कि –
“वे इन निजी सर्वेयरों का सहयोग करें, ताकि यह महत्वाकांक्षी योजना सफलता पूर्वक पूरी हो सके।”

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *