Breaking
बेलगहना सेक्टर में सुपरवाइजर पर भ्रष्टाचार के आरोप , जिला अधिकारियों के संरक्षण व मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनीरिपोर्ट के नाम पर पैसे*, *फिर ‘15 से 20 थप्पड़*’ *की बरसात* रतनपुर थाने में हुई इस घटना* *का VIDEO* *सामने आते ही बवाल मच गया*समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, किया छाछ वितरणचोरी के जेवर खपाने का सुरक्षित अड्डा बने बैंक: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई चिंता, गोल्ड लोन के नियमों को कड़ा करने की मांगBilaspur Police Parade News:- कदमताल की गूंज में अनुशासन परेड ग्राउंड में दिखी पुलिसिंग की तैयारी,एसएसपी रजनेश सिंह ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ और दिए अहम दिशा-निर्देशरायगढ़ पुलिस का ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई : नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह ध्वस्त, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तारपुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द: क्या इस बार मिलेगा न्याय?रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा*जांजगीर में मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, किसानों को शहद उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की दी जानकारीपंचायती राज संगठन को और सशक्त बनाने शिबली मेराज खान बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

Uncategorized

थाने मे आयोजित की गई कोटवार सम्मेलन, ग्राम सुरक्षा के सम्बन्ध मे दिए गए दिशा निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा  राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशनु मे थाना मणिपुर एवं थाना धौरपुर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवारों का थाना परिसर मे सम्मलेन आयोजित किया गया, सम्मलेन बैठक का उद्देश्य ग्राम कोटवारो की एवं पुलिस टीम के आपसी समन्वय से ग्राम सुरक्षा को मजबूत करना एवं संभावित अपराधों से बचाव के उपायों पर चर्चा करना और गांव में शांति और सौहार्द बनाए रखना था।

 सम्मलेन बैठक के दौरान थाना प्रभारियों ने ग्राम कोटवारो को ग्राम स्तर पर किसी भी बड़े विवाद, झगड़े या दुर्घटना एवं जमीन विवाद की सूचना प्राप्त होने पर उक्त सुचना को तत्काल पुलिस टीम से साझा करने के निर्देश दिए ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके, थाना प्रभारियों ने कोटवारों को गांव में अपरिचित व्यक्तियों, वाहनों या संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी रखने की समझाइस दी गई, समय-समय पर स्थानीय पुलिस टीम के साथ संपर्क बनाए रखने का निर्देश भी दिया गया।

 बैठक में थाना प्रभारियों द्वारा ग्राम कोटवारो से साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों पर भी चर्चा की गई। कोटवारों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी फोन कॉल्स, और बैंकिंग धोखाधड़ी जैसी साइबर चुनौतियों के बारे में बताया गया, साथ ही उन्हें प्रेरित किया गया कि वे गांव के लोगों को इन खतरों से सतर्क करें और साइबर जागरूकता फैलाएं।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *