Breaking
बिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयन

Uncategorized

फ्लोरा मैक्स लोन के तगादे से परेशान महिलाओं को मिला भारतीय मजदूर संघ का सहारा

चांपा: फ्लोरा मैक्स लोन के तगादे से परेशान महिलाओं ने भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में चांपा थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। भारतीय मजदूर संघ के मंत्री राधेश्याम जायसवाल के मार्गदर्शन में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गीता सोनी के नेतृत्व में महिलाएं एकजुट होकर थाने गईं।

महिलाओं ने बताया कि बैंक एजेंट उनके घर पहुंचकर लोन राशि के तगादे के दौरान दुर्व्यवहार कर रहे हैं, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हो रही हैं। इस पर चांपा पुलिस ने महिलाओं को समझाइश देते हुए कहा कि यदि कोई भी बैंक एजेंट लोन की वसूली के नाम पर दुर्व्यवहार करता है, तो वे तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें। पुलिस ने आश्वासन दिया कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

महिलाओं ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए गीता सोनी और भारतीय मजदूर संघ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संघ के सहयोग से उन्हें न्याय की उम्मीद जगी है। पीड़ित महिलाओं ने संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

इस घटना से स्पष्ट है कि भारतीय मजदूर संघ न केवल मजदूर हितों की रक्षा कर रहा है, बल्कि समाज में हो रहे अन्याय के खिलाफ भी मजबूती से खड़ा है।
इस मौके परनीरा साहू, बिनु खैरवार, अहिल्या, ज्योति रीना मधु तिलोत्तमा नंद कुमारी उपस्थित रही

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *