Breaking
बिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयन

छत्तीसगढ़रायपुर

लापरवाही का भेंट चढ़ गया वाटर एटीए.. 20 वाटर एटीएम में एक बूंद पानी नहीं,

रायपुर की भीषण गर्मी में जब हर बूंद पानी कीमती हो चुकी है, तब नगर निगम के करोड़ों के वाटर एटीएम खुद ही पानी को तरस रहे हैं! पानी का मोल हर कोई को पता है,और जब वक्त भीषण गर्मी का हो तो इसकी महत्व और भी बढ़ जाता है। नगर निगम रायपुर में करोड़ो रुप खर्च कर वाटर एटीएम लगाया गया मगर तीन सालों से वाटर एटीएम खुद प्यासा है।इन वार्डो में वाटर एटीएम लगाया गया जहां गंभीर जल जनित बिमारियां होती है। प्रदेश के 10 निकायों में वाटर एटीएम चल रहा है मगर राजधानी में वाटर एटीएम अधिकारियों की लापरवाही की वजह से बंद पड़ा है। सवाल यह है कि अन्य निकाय में जब वाटर एटीएम वहीं ठेकेदार चला रहा है तो यहां कौन से नियमों का हवाला देकर भुगतान रोका गया ?

कब लगा था एटीएम….
वर्ष 2018 में राहगिरों,आम लोगों को स्वच्छ जल के नाम पर 20 वाटर एटीएम लगवा दिया कुछ साल बाद वाटर एटीएम मेटेंनेश के अभाव में बंद हो गया। अब जनता इस गर्मी में पानी के लिए तरस रही है। रायपुर नगर निगम के जवाबदार अधिकारी को टेंडर की प्रक्रिया समझ नहीं आया और मेंटेनेंश की राशि रोक दी गई। जबकि ठेकेदार को भुगतान के लिए नगरी प्रशासन विभाग ने निर्देशित भी किया था। अधिकारियों की मनमानी ऐसी की विभागीय आदेश को धत्ता बता दिया।
अन्य 10 जगह का पैसा मिल रहा ठेकेदार को …एक अन्य ठेकेदार पर मेहरबानी,
राज्य के अन्य 10 नगर निगम में लगे वाटर एटीएम के लिए मेंटेनेंश का पैसा आता रहा। वहीं रायपुर नगर निगम के लिए सभी 20 वाटर एटीएम के मेंटेनेंश के लिए 20लाख 50 हजार आया मगर ठेकेदार को भुगतान नहीं किया….ठेकेदार ने मशीन निगम को हेंडओवर कर दिया.. वहीं बीच में तीन माह के लिए वाटर एटीएम चालु हुआ अन्य ठेकेदार को 3 माह में 8 लाख का भुगतान कर दिया और आज भी एटीएम बंद पड़ा है। वहीं कई एटीएम गायब होने की भी बात कही जा रही है।
क्या कहते है ठेकेदार…
वाटर एटीएम के पूर्व ठेकेदार धर्मेन्द्र शाह का कहना है कि सभी वाटर एटीएम बोर से कनेक्टेड है। जिसका टीडीएस 500 से ऊपर है। ऐसे में आरो की आवश्यकता होती है। टेंडर में उल्लेखित भी है। भुगतान रोकनें के बाद मैने मशीन को हेंडओवर कर दिया था।
ऐसे हुई लापरवाही….
0. राजधानी के बोर से निकलनें वाले पानी का टीडीएस 600-800 तक है।
0..ऐसे में यूवी वाटर एटीएम से काम नहीं चलता…आरो लगाना पड़ा ही।
0..वाटर एटीएम के लगनें से पहले पानी की लैब से जांच हुई थीय़
0..एक ही ठेकेदार ने प्रदेश में 11 निकायों में 180 से अधिक मशीन लगाए है।
0…रायपुर छोड़ अन्य सभी निकायों के मेंटेनेंश की राशि ठेकेदार को दी गई..

0…रायपुर एटीएम के लिए 20 लाख 50हजार राशि विभाग ने जारी किया मगर ठेकेदार को भुगतान नहीं किया गया।
0..नाराज ठेकेदार ने सर्वेकरा कर एटीएम की चॉबी सौप दी।
0..तब एक अन्य ठेकेदार को मशीन एटीएम चलानें ठेका दिया..
0..ठेकेदार को 3 माह में 8 लाख भुगतान भी कर दिया।

क्या कहते है अधिकारी
कृष्णादेवी खटीक….प्रभारी अधिकारी जल विभाग का कहना है कि 20 वाटर एटीएम लगाए गए थे। 6 साल के लिए टेंडर हुआ था। ठेकेदार ने कहा था कि 6 साल के लिए रेट नहीं डाला था पर इयर के लिए डाला था।बीच में ठेकेदार टेंडर छोड़ कर चला गया। तीन माह के लिए चालू किया गया था। अब फिर से सर्वे कराया जा रहा है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *