Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

Uncategorized

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 101 लीटर महुआ शराब जब्त – 3 आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 101 लीटर महुआ शराब जब्त – 3 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। आबकारी विभाग बिलासपुर के तखतपुर, मस्तूरी एवं सीपत वृत क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत दिनांक 16 अप्रैल 2024 को बड़ी कार्रवाई की गई। विभाग की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए कुल 5 मामलों में कार्रवाई कर 101 लीटर महुआ शराब जब्त की है।

इन कार्रवाइयों के दौरान 3 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जिनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. भगवती वर्मा, निवासी ठगुटकू, थाना कोनी – 15 लीटर महुआ शराब के साथ
  2. मेघलाल, निवासी विद्यादिह, थाना पचपेड़ी – 9 लीटर महुआ शराब के साथ
  3. चंद्रशेखर लोनिया, निवासी नरगोड़ा, थाना सीपत – 12 लीटर महुआ शराब के साथ

इसके अतिरिक्त दो स्थानों पर लावारिस महुआ शराब भी बरामद की गई –

  • भीलमी (थाना सीपत) से 20 लीटर
  • सुकुलकारी (थाना पचपेड़ी) से 40 लीटर शराब जब्त कर विवेचना में लिया गया है।

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर, आबकारी उपनिरीक्षक ऐश्वर्या मिंज, रमेश दुबे, तथा स्टाफ से मुख्य आरक्षक सुभाष तिवारी, जयशंकर, कमलेश, कल्याण कहरा, राजेश यादव एवं आरक्षक सिद्धार्थ श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आबकारी विभाग द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही गई है

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *