Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

अपराधछत्तीसगढ़बिलासपुर

आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही: घुटकू, जलसो, कछार में अवैध शराब पर शिकंजा

बिलासपुर, – कलेक्टर अवनीश कुमार शरण के निर्देश पर तथा प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग बिलासपुर द्वारा तखतपुर कोटा क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही की गई। ग्राम घुटकू, जलसो, कछार में दबिश देकर अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय में लिप्त लोगों पर कार्यवाही की गई।

इस अभियान में 6 प्रकरण दर्ज किए गए, 6 आरोपी गिरफ्तार हुए, तथा 4 अजमानतीय प्रकरण बनाए गए।

*जब्त की गई सामग्री में शामिल है:*

96.3 लीटर मदिरा, जिसमें 90 लीटर महुआ शराब एवं 6.3 लीटर देशी मदिरा
450 किलोग्राम महुआ लाहन, जिसे मौके पर नष्ट किया गया

मुख्य गिरफ्तारियां एवं जब्ती विवरण:

1. राहुल वर्मा (पुनीत राम वर्मा, निवासी घुटकू) से 45 लीटर महुआ शराब एवं 300 किलोग्राम महुआ लाहन
2. प्रियंका वर्मा (पति रमेश लोनिया, निवासी घुटकू) से 30 लीटर महुआ शराब और 150 किग्रा लाहन
3. राजू गौड़ (पिता पिसाऊ गोड़, निवासी जलसो) से 7 लीटर महुआ शराब
4. विकाश कुर्रे (पिता स्व. धनक कुर्रे, निवासी कछार) से 8 लीटर महुआ शराब

इन चारों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2)(क) के अंतर्गत कार्यवाही कर जेल भेजा गया।

अन्य कार्यवाही:

भगवती वर्मा (पति परसराम वर्मा, निवासी घुटकू) से 17 पाव देशी मदिरा

जगदीश यादव (पिता लखन यादव, निवासी घुटकू) से 15 पाव देशी मदिरा
इन दोनों पर धारा 34(1)(क,ख) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

इसके अलावा ग्राम घुटकू में बिहारी वर्मा, शिवरात्रि वर्मा, अनीता वर्मा, मुकेश वर्मा के घर की विधिवत तलाशी ली गई, किन्तु कोई अवैध सामग्री नहीं मिली। गाँव वालों ने बताया कि मुकेश लोनिया एवं गणेश राम लोनिया शराब विक्रय में संलिप्त नहीं हैं।

कार्यवाही में उपस्थित अधिकारी एवं टीम: सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला, भूपेंद्र जामरे, दिनेश ध्रुव, स्टाफ से सुभाष तिवारी, जयशंकर, कमलेश, जनक राम, जगत गौरव स्वर्णकार, ड्राइवर ललित सिंह, संदीप खलखो, जितेंद्र शर्मा शामिल रहे।

स्थानीय सहयोग: ग्राम पंचायत घुटकू के सरपंच तिलक वर्मा, कोटवार नंदराम गंधर्व की उपस्थिति में कार्यवाही की गई। सरपंच द्वारा बताया गया कि गांव में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार मुनादी कराई जा रही है एवं विभागीय कार्यवाहियों से अवैध मदिरा निर्माण में कमी आई है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *