रतनपुर में मां महामाया के दरबार पहुंचीं डॉ. वर्णिका शर्मा, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना.

रतनपुर – छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय डॉ. श्रीमती वर्णिका शर्मा आज रतनपुर स्थित प्रसिद्ध मां महामाया देवी मंदिर पहुंचीं। उनके साथ भाजपा प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती शीलू साहू भी उपस्थित रहीं।
मंदिर पहुंचकर दोनों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। दर्शन उपरांत उन्होंने भाजपा मंडल रतनपुर के कार्यकर्ताओं से परिचयात्मक मुलाकात की तथा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा-परिचर्चा की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्गा कश्यप (मंडल अध्यक्ष), तिरिथ यादव (जिला उपाध्यक्ष), घनश्याम रात्रे, ज्वाला कौशिक (मंडल महामंत्री), बीनू निराला (उपाध्यक्ष नगर पालिका), मनोज कश्यप, रामकेश्वर साहू, सावित्री रात्रे, भानु प्रताप कश्यप, प्रमिला कश्यप, शिवानी सोनी, विजय श्री, उषा चौहान, पुष्पा तिवारी, प्रभा मानिकपुरी, रेहाना खान, खैरूनिशा, राजकुमारी बिसेन, स्वीटी शर्मा, अखिल अग्रवाल, शांतिलाल यादव, शिला गुप्ता, अभिलाषा बघेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा ।



