Breaking
बिलासपुर में ‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, बड़ी संख्या में प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल,उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगेंऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फ्लोरा मैक्स चिटफंड ठगी मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तारजेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से लेकर सुरक्षा अभियान तक, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगा नई मिसालसेवा, संवेदना और हरियाली का संदेश: जन्मदिन पर डॉ. राजेश्वरी संतोष उद्देश्य ने मरीजों को दी निशुल्क स्वास्थ्य जांच, पौधा भेंट कर किया सम्मानरतनपुर और तख्तपुर में बंधन NGO ने बांटी आजीविका किट, 24 परिवारों को मिला स्वरोजगार का सहाराजेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से ‘ऑपरेशन गोल्ड’ तकः छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगी नई मिसालराशन दुकानदारों का फूटा आक्रोश: 20 साल से नहीं बढ़ा कमीशन, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर खाद्य सचिव और उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापनशाला प्रवेशोत्सव में बच्चों का हुआ स्वागत, पुस्तक व गणवेश वितरण, हरदीबांध विद्यालय में उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ प्रवेशोत्सव, नामांकन बढ़ाने पर दिया गया जोरसांप ने काटा तो महिला ने पकड़कर  डिब्बे में किया बंद, अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर भी रह गए हैरानCG News: बिलासपुर में जुटेगे सराफा कारोबारी, 28 जून को होगा ‘सराफा महा सम्मेलन 2026’; कानून, सुरक्षा और व्यापारिक हितों पर मंथन

Uncategorized

नगर पालिका चुनाव में हार के लिए अटल श्रीवास्तव ज़िम्मेदार- रमेश सूर्या

नगर पालिका चुनाव में हार के लिए अटल श्रीवास्तव ज़िम्मेदार- रमेश सूर्या

रमेश सूर्या ने लगाया गंभीर आरोप, कोटा विधायक के इस्तीफ़े की माँग की

बिलासपुर। रतनपुर नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की शर्मनाक हार के लिए पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सूर्या ने अटल श्रीवास्तव के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस से बग़ावत करने वाले पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और कांग्रेस के उम्मीदवार शीतल जायसवाल से अधिक वोट पाने में सफल रहे।

उन्होंने कोटा के कांग्रेसी विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि अटल श्रीवास्तव अपने उम्मीदवार को चुनाव जीताने का दावा कर रहे थे। विधायक ने दीपक बैज के सामने कहा था कि यदि उनका प्रत्याशी चुनाव हार गया तो वे अपने पद से इस्तीफ़ा दे देंगे। चुनाव परिणाम आने के बाद अटल श्रीवास्तव अपने पद पर क्यों बने हैं। इस शर्मनाक हार के लिए उनको इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।

रमेश सूर्या ने आगे कहा कि निकाय चुनाव में हार के लिए सिर्फ़ और सिर्फ़ कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव हैं। उनके ही कारण कांग्रेस की लुटिया डूब गई। ऐसे में अटल श्रीवास्तव को अपना इस्तीफ़ा देकर अपनी ज़ुबान पर क़ायम रहना चाहिए।

रतनपुर में नगर पालिका चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। इस हार के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट चुका है।

रमेश सूर्या ने एक वीडियो बयान भी जारी किया है। उनका वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस की अंदरूनी कलह सामने आ गई है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *