Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

Uncategorized

हलषष्ठी व्रत पर माताओं ने की संतान की लंबी उम्र की कामना, स्वर्णकार महिला विंग ने कृत्रिम सगरी बनाकर की पूजा-अर्चना

बिलासपुर — स्वर्णकार महिला विंग की बहनों और माताओं ने पारंपरिक आस्था और भक्ति के साथ हलषष्ठी व्रत का आयोजन किया। यह कार्यक्रम श्रीमती चंद्रिका श्याम मनोहर के तेलीपारा स्थित निवास पर संपन्न हुआ, जिसमें भगवता आचार्य अमरकृष्ण जी ने अपने मधुर वचनों से व्रत कथा का वाचन किया। माताओं ने श्रद्धापूर्वक कथा श्रवण कर अपनी संतानों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और निरोगी जीवन की मंगलकामना की।

व्रत के तहत पारंपरिक रूप से कृत्रिम सगरी (बालू व मिट्टी से निर्मित तालाब), काशी, कमल के फूल, ग्वाल-बाल और अन्य पूजन सामग्री सजाई गई। महिलाएं व्रत की परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना में शामिल हुईं। माहौल में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में रंजीता, गायत्री, दीपावली, प्रीति, राधा, रमा, संतोषी, सुभद्रा, विजयलक्ष्मी, गोदावरी, सोनी सहित कई बहनों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को व्रत की शुभकामनाएं दीं और प्रसाद वितरण कर आयोजन का समापन किया।

इस धार्मिक आयोजन की जानकारी स्वर्णकार महिला विंग की सदस्य निशा यज्ञेश सोनी ने दी।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *