Breaking
कलेक्टर ने किया राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यों का विभाजन, एसडीएम भी बदले गए, चांपा के बाद अब पवन कोसमा संभालेंगे पामगढ़ एसडीएम की जवाबदारीसेवा संकल्प अभियान: रतनपुर में किसानों ने जलाए 1008 ‘आशीर्वाद के दीप’प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रत्येक सहकारी समिति में जलेंगे दीप,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, रतनपुर में रहेंगी सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कोषाध्यक्ष गीता सिंहत्योहारों से पहले SSP रजनेश सिंह एक्शन: 15 दिन में 813 कार्रवाई, चाकूबाजों से गुंडा-बदमाशों तक पुलिस की पैनी नजरपीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने किसानों से की विशेष अपीलहर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़

DPS भिलाई के तथाकथित फिजिकल एब्यूज मामले की हाई लेवल जांच कराए जाने की मांग को लेकर आज महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े को ज्ञापन सौंपा

DPS भिलाई के तथाकथित फिजिकल एब्यूज मामले की हाई लेवल जांच कराए जाने की मांग को लेकर आज महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय जनता युवा. युवा मोर्चा प्रशम दत्ता ने ज्ञापन सौंपा है। श्रीमती रजवाड़े ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य को आश्वस्त किया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।आपको बता दें कि सौंपे गए ज्ञापन में दिल्ली पब्लिक स्कूल में बीते 5 जुलाई को 5 वर्ष की बच्ची के साथ फिजिकल एब्यूज की घटना सामने आई जबकि प्रबंधन के द्वारा ऐसी कोई भी घटना होने से इंकार किया जा रहा है। जब स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के पेरेंट्स को इस घटना की भनक लगी तो वह सभी स्कूल पहुंचे एवं प्राचार्य से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया लेकिन प्राचार्य प्रशांत वशिष्ठ ने ऐसी कोई भी घटना होने से इंकार किया है। उनके जवाब से पेरेंट्स थोड़ा भी संतुष्ट नहीं हुए क्योंकि इस घटना पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है हीं पुलिस प्रशासन ने भी मामले की जांच को लेकर यह कह दिया है ऐसी कोई घटना ही नहीं हुई है जबकि पेरेंट्स को यह लग रहा है कि इसमें कुछ तो कृत्य हुआ है इसलिए सभी पेरेंट्स की ओर से भाजयुमो ने आग्रह किया है. भाजयुमो ने आग्रह किया है कि इस मामले की जांच उच्च स्तरीय हो और निष्पक्ष हो ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो।आज ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से विकास जायसवाल, शेखर, वरदान, लीनेश शामिल थे।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *