Breaking
कलेक्टर ने किया राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यों का विभाजन, एसडीएम भी बदले गए, चांपा के बाद अब पवन कोसमा संभालेंगे पामगढ़ एसडीएम की जवाबदारीसेवा संकल्प अभियान: रतनपुर में किसानों ने जलाए 1008 ‘आशीर्वाद के दीप’प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रत्येक सहकारी समिति में जलेंगे दीप,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, रतनपुर में रहेंगी सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कोषाध्यक्ष गीता सिंहत्योहारों से पहले SSP रजनेश सिंह एक्शन: 15 दिन में 813 कार्रवाई, चाकूबाजों से गुंडा-बदमाशों तक पुलिस की पैनी नजरपीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने किसानों से की विशेष अपीलहर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़

एक बॉयफ्रेंड के लिए भिड़ी दो प्रेमिका, VIDEO हुआ वायरल: कॉलेज के पास सड़क किनारे एक-दूसरे के बाल खींचे, थप्पड़ भी बरसाए,

 

डेस्क। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के पीजी कॉलेज के पास दो लड़कियों में जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि, बॉयफ्रेंड को लेकर दोनों में मारपीट हुई है। इस मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में डाल दिया। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पीजी कॉलेज के पास सड़क किनारे कुछ लड़कियां खड़ी थीं। अचानक से उनमें से 2 लड़कियों के बीच आपस में मारपीट शुरू हो गई। एक लड़की ने दूसरी के बाल पकड़कर खींचते हुए कहा कि, वह मेरा बॉयफ्रेंड है। इसके बाद थप्पड़ मारने शुरू कर दिए।

एक लड़की दूसरी के बाल पकड़कर लगातार खींचे जा रही थी। उसकी टी-शर्ट खींच रही थी। इस बीच दो लड़कियां और वहां मौजूद एक लड़का उन्हें छुड़ाने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसके बाद भी वे नहीं मानतीं। लड़कियों को मारपीट करता देख वहां लोगों की भीड़ लग जाती है।

लोग उन्हें लड़ता हुआ देखते रहते हैं, लेकिन कोई छुड़ाने आगे नहीं आया। काफी देर हंगामा चलता रहा, फिर लड़कियां वहां से चली गईं। दोनों पक्षों की ओर से किसी ने मामला दर्ज नहीं कराया है। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि अभी तक पुलिस के पास मारपीट को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है।

लड़कियों के भिड़ने का वीडियो मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया गया है कि एक लड़की ने एक लड़के के साथ घूमते हुए कुछ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। इसे देखकर दूसरी लड़की आक्रोशित हो गई। दोपहर में दोनों पीजी कॉलेज के पास मिलीं, तो उनमें मारपीट हुई।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *