रतनपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के आग्रह पर छत्तीसगढ़ के किसानों द्वारा ‘आशीर्वाद के दीप’ जलाकर सेवा और संकल्प का संदेश दिया गया। इसी कड़ी में सेवा सहकारी समिति रतनपुर में 1008 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश कोषाध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ डॉ. गीता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की और किसानों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ‘आशीर्वाद के दीप’ जलाए।
इस अवसर पर रोहणी बैसवाड़े,विक्रम सिंह, संतोष तिवारी, रविंद्र दुबे, घनश्याम कमलसेन, बलराम सिंह पैकरा, राकेश श्रीवास्तव, रवि चित्रकार, लखन, कान्हा सहित बड़ी संख्या में किसान बंधु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
कार्यक्रम के दौरान सेवा, संकल्प और जनकल्याण की भावना के साथ दीप प्रज्वलित किए गए। आयोजकों ने बताया कि ‘आशीर्वाद के दीप’ अभियान के माध्यम से प्रदेशभर में किसान और आम नागरिक प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा एवं संकल्प के रूप में मना रहे हैं।
इस अवसर पर रोहणी बैसवाड़े,विक्रम सिंह, संतोष तिवारी, रविंद्र दुबे, घनश्याम कमलसेन, बलराम सिंह पैकरा, राकेश श्रीवास्तव, रवि चित्रकार, लखन, कान्हा सहित बड़ी संख्या में किसान बंधु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



