Breaking
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर सभी थाना चौकी और आवासी परिसर में किया गया वृक्षारोपणफरार आरोपी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीयमहानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक संपन्नबिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: ₹827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड के लिए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने नितिन गडकरी से की मुलाकातगुरु पूर्णिमा पर छात्रों ने गुरुजनों को भेंट किए स्वनिर्मित गुलदस्ते, डॉ. तिवारी बोले- “भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर”गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मंडल रतनपुर का दीपोत्सव, संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष का हुआ शुभारंभमामूली विवाद बना जानलेवा, डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरारInstagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवार

Uncategorized

महामाया मन्दिर के भागवत मंच में उपनयन संस्कार आज ,260 से अधिक बटुक होंगे शामिल , मन्दिर ट्र्स्ट का निःशुल्क आयोजन

संजय सोनी की रिपोर्ट

रतनपुर– माँ महामाया मन्दिर पब्लिक ट्र्स्ट द्वारा आयोजित उपनयन संस्कार आज दो मई को मन्दिर प्रांगण स्थित भागवत मंच में होगा,उक्त कार्यक्रम की तैयारियां मन्दिर ट्र्स्ट प्रबंधन द्वारा लगभग पूरी कर ली गई है,
उपरोक्त आयोजन के सम्बंध में ट्र्स्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष  लगभग 260 बटुकों का उपनयन संस्कार महामाया मन्दिर के भागवत मंच पर होना है,उपनयन संस्कार में शामिल होने वालों का आवेदन ट्र्स्ट में जमा हो रहा है, मन्दिर ट्र्स्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी अरुण शर्मा ने बताया कि पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क ही रहेगा,साथ ही आयोजन में शामिल बटुकों को मन्दिर ट्र्स्ट प्रबंधन द्वारा कुर्ता,पैजामा, दुपट्टा,टोपी,सहित उपनयन संस्कार में लगने वाली सभी आवश्यक सामाग्री भी प्रदान की जाएगी,
**निभाई जाएंगी ये रस्में**
उपनयन संस्कार मतलब बरुआ संस्कार में शामिल होने वाले बटुकों को क्रमशः ये सभी रस्मे आचार्य के मार्गदर्शन व देखरेख में निभाना है जिनमे तैल हरदी, चीकट,हल्दीयाही,मुंडन,अस्ट ब्राम्हण भोजन
,यग्योपवित संस्कार,गायत्री दीक्षा, भिक्षा , वेद पाठ,
काशी यात्रा(शिव दर्शन) शामिल है,
बरहहाल महामाया मन्दिर ट्र्स्ट उक्त आयोजन की तैयारियों को लेकर जुटा हुआ है,क्योकि उपनयन संस्कार में शामिल होने आए सैकड़ों बटुकों के साथ उनके परिवार के लोग भी शामिल रहेंगे,जिन्हें बिना कोई परेशानी के मन्दिर दर्शन व पूजन कराने की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी,

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *