Breaking
बिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयन

Uncategorized

सेमरिया ग्राम पंचायत में ताला-चाबी की गूंज, श्रीमती निर्मला साहू 171 वोटों से बनीं सरपंच

पामगढ़: जनपद क्षेत्र के सेमरिया ग्राम पंचायत में हुए सरपंच पद के चुनाव में ताला-चाबी छाप की प्रत्याशी श्रीमती निर्मला साहू ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 171 मतों के अंतर से हराकर सरपंच पद पर कब्जा जमाया।

ग्रामीणों का भरोसा, विकास की नई उम्मीद

निर्मला साहू की इस जीत को ग्रामीणों का पूरा समर्थन मिला। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने ग्रामवासियों को सड़क, जल निकासी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का भरोसा दिया था। इसी विश्वास के साथ मतदाताओं ने भारी संख्या में ताला-चाबी छाप को अपना समर्थन दिया।

जोश और उत्साह के साथ मनाया गया जीत का जश्न

निर्वाचन परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। पूरे गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला गया। समर्थकों ने श्रीमती निर्मला साहू को फूल-मालाओं से लाद दिया और जमकर आतिशबाजी की।

निर्मला साहू का धन्यवाद संदेश

अपनी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती निर्मला साहू ने कहा, “यह जीत सेमरिया ग्राम के हर नागरिक की जीत है। मैं आपके विश्वास और समर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ और ग्राम विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगी।”

ग्रामवासियों की उम्मीदें हुईं और मजबूत

निर्मला साहू की जीत से गांव के लोगों में विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीद जगी है। ग्रामीणों को विश्वास है कि वे अपने वादों को निभाते हुए गांव के हर वर्ग को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *