Breaking
बिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयन

Uncategorized

प्रमोद कुर्रे को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित

जांजगीर। बिजली विभाग में मैदानी कार्य के दौरान जान जोखिम में डालकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह अधीक्षक यंत्री कार्यालय, जांजगीर में संपन्न हुआ, जिसमें वृत्त के अधीक्षण अभियंता, श्री चौधरी, कार्यपालन यंत्री ए. के. भारद्वाज, श्री पटेल, श्री आर. के. साहू, श्री नेताम सहित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री प्रमोद कुमार कुर्रे को उनके समर्पित कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। श्री कुर्रे वर्तमान में कार्यपालन यंत्री, सतर्कता, जांजगीर के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ के रायगढ़ रीजन के महामंत्री एवं प्रदेश मंत्री के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

श्री कुर्रे न केवल अपने विभागीय कार्यों में दक्षता और निष्ठा दिखाते हैं, बल्कि वे सतत रूप से कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए भी सक्रिय रहते हैं। उनके उत्कृष्ट कार्यों और सेवाभाव को देखते हुए यह सम्मान उन्हें प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री कुर्रे को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *