Breaking
बिलासपुर में ‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, बड़ी संख्या में प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल,उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगेंऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फ्लोरा मैक्स चिटफंड ठगी मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तारजेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से लेकर सुरक्षा अभियान तक, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगा नई मिसालसेवा, संवेदना और हरियाली का संदेश: जन्मदिन पर डॉ. राजेश्वरी संतोष उद्देश्य ने मरीजों को दी निशुल्क स्वास्थ्य जांच, पौधा भेंट कर किया सम्मानरतनपुर और तख्तपुर में बंधन NGO ने बांटी आजीविका किट, 24 परिवारों को मिला स्वरोजगार का सहाराजेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से ‘ऑपरेशन गोल्ड’ तकः छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगी नई मिसालराशन दुकानदारों का फूटा आक्रोश: 20 साल से नहीं बढ़ा कमीशन, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर खाद्य सचिव और उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापनशाला प्रवेशोत्सव में बच्चों का हुआ स्वागत, पुस्तक व गणवेश वितरण, हरदीबांध विद्यालय में उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ प्रवेशोत्सव, नामांकन बढ़ाने पर दिया गया जोरसांप ने काटा तो महिला ने पकड़कर  डिब्बे में किया बंद, अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर भी रह गए हैरानCG News: बिलासपुर में जुटेगे सराफा कारोबारी, 28 जून को होगा ‘सराफा महा सम्मेलन 2026’; कानून, सुरक्षा और व्यापारिक हितों पर मंथन

Uncategorized

योग से शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक विकास संभव’, योग संगम,हरित योग’ थीम पर योगाभ्यास

रतनपुर —- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद रतनपुर, योग समिति व प्रेस क्लब के द्वारा गज किला परिसर में योग संगम हरित योग की थीम पर नगर स्तरीय योगाभ्यास का आयोजन किया गया।इस दौरान कृषक परदेसी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके किया। योगाभ्यास की शुरुआत योग प्रशिक्षक दिनेश पांडेय शिक्षक,सरस्वती कौशिक एवं आकाश ने बहुत ही सरल सहज ढंग से योग के बारे में बताया। विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास, उसके लाभ और सावधानियां के साथ बताया।

oplus_0

योग के लिए उपस्थित सभी लोगों से शपथ भी कराया गया। योग प्रशिक्षक दिनेश पांडेय ने कहा योग से शारीरिक,मानसिक और आध्यात्मिक विकास संभव है।प्रतिदिन योग करने से मानसिक शांति और जीवन में आगे बढ़कर वसुदेव कुटुंबकम की भावना को लागू किया जा सकता है। सरस्वती कौशिक ने योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग अभ्यास को बहुत अच्छे ढंग से कराया, जिसे लोगो ने सरलता से स्वीकार किया।

oplus_0

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष लव कुश कश्यप ने कहा देश के प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आज योग स्वस्थ भारत की दिशा में एक नई क्रांति लाया है। संयोजक शिव मोहन बघेल ने कहा कि योग दिलों को जोड़कर मन से कटुता हटाता है।कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी अपने उद्बोधन में कहा की सभी लोग प्रतिदिन योग करें और निरोग रहे। इस योग कार्यक्रम में भारी संख्या में नगर के विभिन्न शालाओं के विद्यार्थियों,शिक्षकों,आम नागरिक,पत्रकार गण, पाषर्द गण, जनप्रतिनिधि,महिला एवं बच्चों ने बहुत ही खुशी के साथ योगाभ्यास किया।

इस बेहतरीन योग शिविर का संचालन बलराम पांडे एवं अनिल शर्मा ने किया। नगर पालिका परिषद के सीएमओ ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन में शिव मोहन बघेल के द्वारा योग प्रशिक्षकों को और अतिथियों को मोमेंटो एवं शाल,श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया व परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *