Breaking
बिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: ₹827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड के लिए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने नितिन गडकरी से की मुलाकातगुरु पूर्णिमा पर छात्रों ने गुरुजनों को भेंट किए स्वनिर्मित गुलदस्ते, डॉ. तिवारी बोले- “भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर”गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मंडल रतनपुर का दीपोत्सव, संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष का हुआ शुभारंभमामूली विवाद बना जानलेवा, डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरारInstagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..

अच्छी खबरछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

लखराम में विश्व योग दिवस में 5दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर संपन्न

लखराम – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21जून 2025 के अवसर पर आज आयुष्मान आरोग्य मंदिर लखराम में संचालनालय आयुष विभाग के‌ निर्देशन में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ यशपाल सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि जितपुरे के दिशा निर्देश पर 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन आज 21जून को विश्व योग दिवस के दिन ग्राम लखराम में हुआ।पांच दिवसीय योग शिविर दिनांक 17से 21जून तक शासकीय आयुर्वेद औषधालय परिसर में संपन्न हुआ जिसमें योग प्रशिक्षक श्री रामेश्वर बरगाह द्वारा योग प्रशिक्षण दिया गया।शिविर में हरित योग के अंतर्गत सभी प्रतिभागियों को सीड बॉल और पौधों का वितरण किया गया। इसके साथ काढ़ा वितरण और अंकुरित अनाज का वितरण किया गया।योग अनप्लग्ड के अंतर्गत बच्चों के साथ कई कार्यक्रम संपन्न हुए ।इस वर्ष की थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य था।इस थीम का मुख्य उद्देश्य योग को जमीनी स्तर पर पहुंचना ताकि हर व्यक्ति इसका लाभ ले सके। राष्ट्रीय एकीकरण, स्वास्थ्य एवं कल्याण, सांस्कृतिक विरासत, जागरूकता और पहुंच ।इस अवसर पर लगभग 155लोगों ने लाभ उठाया ।डॉ रश्मि जितपुरे के दिशा निर्देश पर योगाभ्यास ,प्रातः 6:30 बजे से 8.00 औषधालय परिसर में समापन संपन्न हुआ। योग प्रशिक्षक द्वारा योग प्राणायाम के फायदे बताते हुए ।आसान करवाया गया जिसमें योग प्रोटोकॉल के अनुसार ताड़ासन, पवनमुक्तासन, वृक्षासन हलासन, प्राणायाम इत्यादि सिखाया गया । इस अवसर पर औषधालय के समस्त कर्मचारी गण खिलेश्वर प्रसाद, हेलन बाई इंडुआ, अनिल केवट ने सहयोग दिया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *