Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

Uncategorized

गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस लीगल सेल ने लगाया न्याय चौपाल, लोगों को किया अधिकारों के प्रति जागरूक, लोगों का किया सम्मान

बिलासपुर- गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस लीगल सेल बिलासपुर ने सिरगिट्टी स्थित बन्नाक चौक में न्याय चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान “मेरा संविधान, मेरा अधिकार” पत्रिका का वितरण कर आम नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस लीगल सेल के को – चेयरपर्सन अनमोल सिंह खनूजा ने बताया कि वर्तमान समय में सामाजिक न्याय की व्यवस्था धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है। बीते कुछ वर्षों की नीतियों के कारण आम आदमी को रोजमर्रा की जिंदगी में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के सामने सलाह, सुरक्षा और समस्या समाधान को लेकर एक बड़ा गैप बन गया है, जिससे वे अपनी बड़ी समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस की न्याय चौपाल राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु, साथ ही युवा कांग्रेस राष्ट्रीय विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष रूपेश सिंह भदौरिया के निर्देश पर देशभर में न्याय चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ का पहला न्याय चौपाल बिलासपुर के सिरगिट्टी बन्नाक चौक से प्रारंभ किया गया है। आने वाले समय में यह कार्यक्रम प्रत्येक क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस लीगल सेल के स्टेट कोऑर्डिनेटर अभिषेक पाण्डेय, भारतीय युवा कांग्रेस लीगल सेल के संयोजक अर्जीत तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

जानिए क्या है न्याय चौपाल…

न्याय चौपाल का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह जानकारी देना है कि वे अपनी समस्याएं कहां रखें, किस विषय पर शिकायत करें और संबंधित अधिकारी से कैसे संपर्क करें। इस मंच के माध्यम से नागरिकों को उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। सिरगिट्टी बन्नाक चौक में लगाए गए न्याय चौपाल में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

सफाई कर्मियों सहित समाजसेवियों का किया गया सम्मान

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में दिन-रात सेवा देने वाले सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही गृहणियों एवं समाजसेवियों को भी युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *