Breaking
उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, दो लग्जरी वाहनों सहित 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्तNEET पर आंदोलन कम, रीलों का ऑडिशन ज्यादा! सांसद आवास घेरने पहुंचे कार्यकर्ताओं में कैमरे के सामने आने की होड़ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाईलोरमी से डाक्टर सत्यनारायण तिवारी शब्द शिखर सम्मान से सम्मानितसनातन से नफरत कांग्रेस के DNA में है- देवजी भाई पटेलधनेली के युवा नेता गोलू सिंह राठौर का जन्मदिवस मनाने जुटे समर्थकविशेष शिक्षकों की भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, छत्तीसगढ़ शासन को दो माह में प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देशश्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन गूंजा भक्ति और दान का संदेश, प्रहलाद-ध्रुव चरित्र सुन भावुक हुए श्रद्धालुमध्य भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का प्रहाररतनपुर में हजरत सैय्यद मूसा शहीद रहमतुल्लाह अलैह का 96वां सालाना उर्स पाक 29 मई से शाही संदल चादर, कव्वाली और कुल की फातेहा के साथ होगा तीन दिवसीय आयोजन

Uncategorized

खुशियों की नई परिभाषा: नंदिनी ने अनाथ बच्चों संग मनाया अपना जन्मदिन”

जांजगीर – जन्मदिन पर खुदके लिए तो हर कोई खुशियां मनाता है, लेकिन जब वही खुशी किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान बन जाए, तो उसका एहसास अनमोल हो जाता है। कुछ ऐसा ही किया नंदिनी निर्मलकर ने, जिन्होंने अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए खोखरा स्थित देव सेवा आश्रम में जाकर मुखबधिर अनाथ बच्चों के साथ अपनी खुशियां साझा कीं।

मासूम चेहरों पर मुस्कान की सौगात

नंदिनी के इस नेक कार्य में उनके साथ चंचल राठौर और किरण साहू भी रहीं। सभी ने मिलकर बच्चों के साथ केक काटा, उन्हें उपहार दिए और उनके साथ समय बिताया। इस अवसर पर आश्रम में मौजूद बच्चों के चेहरे खिल उठे।

नंदिनी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मेरे लिए यह सिर्फ जन्मदिन नहीं, बल्कि एक यादगार पल है। इन बच्चों के साथ बिताया गया समय मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी है।”

प्रेरणा बनी नंदिनी की पहल

आश्रम के संचालक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “अगर हर व्यक्ति अपने विशेष दिन पर इस तरह जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटे, तो समाज में किसी को भी अकेलापन महसूस नहीं होगा।”

समाज के लिए एक संदेश

नंदिनी का यह कदम न सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि सच्ची खुशी दूसरों की खुशी में शामिल होकर ही मिलती है। ऐसे नेक कार्य समाज में सकारात्मकता और प्रेम की भावना को और मजबूत करते हैं।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *