Breaking
गुरु पूर्णिमा पर छात्रों ने गुरुजनों को भेंट किए स्वनिर्मित गुलदस्ते, डॉ. तिवारी बोले- “भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर”गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मंडल रतनपुर का दीपोत्सव, संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष का हुआ शुभारंभमामूली विवाद बना जानलेवा, डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरारInstagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठित

Uncategorized

रतनपुर के वार्ड 12 करैहापारा आंगनवाड़ी में मातृशक्ति सम्मान, अन्नप्राशन व गोद भराई कार्यक्रम संपन्न

रतनपुर – वार्ड क्रमांक 12 करेहापारा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आज मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्योता भोज, अन्नप्राशन, गोद भराई एवं बच्चों का वजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मोहल्ले की मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम में वार्ड पार्षद हकीम मोहम्मद जीतू पाटले, कृष्णा सूर्यवंशी और राजेंद्र पाटले विशेष रूप से उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने आंगनवाड़ी के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
अन्नप्राशन और गोद भराई जैसी पारंपरिक रस्मों के साथ बच्चों का वजन कर उनके स्वास्थ्य की भी जांच की गई। उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की।
इस आयोजन को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अन्नपूर्णा पांडे का विशेष योगदान रहा। उनके प्रयासों से कार्यक्रम सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *