Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

Uncategorized

“शहीद नूतन सोनी: बलिदान की वह मशाल जो पीढ़ियों को रोशन करेगी”

रतनपुर, — नगर पालिका परिषद रतनपुर द्वारा आज नूतन चौक में अमर शहीद नूतन सोनी की स्मृति में अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की उपस्थिति में शहीद नूतन सोनी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप सहित पार्षदगण सुनील अग्रवाल, मनोज पाटले, रामफल श्रीवास, अर्चना संतोष सोनी, इंदु परमानंद यादव, शिवमोहन बघेल, कुलदीप दुबे, तथा संतोष सोनी ने शहीद को माल्यार्पण कर नमन किया और उनके बलिदान को याद किया।

नगरपालिका द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को शहीदों के बलिदान से अवगत कराना और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और शहीद नूतन सोनी के योगदान को नम आंखों से याद किया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *