खबर संजय सोनी
रतनपुर– 1फरवरी से माघी पूर्णिमा एवम आदिवासी विकास मेला का आगाज होने वाला है,सात दिनों तक लगने वाले इस परम्परागत मेले को अंतिम रूप देने स्थानीय प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है,
गौरतलब है को नगरपालिका क्षेत्र के आठा बीसा तालाब के पवित्र स्थल में 1फरवरी को ऐतिहासिक माघी पूर्णिमा एवम आदिवासी विकास मेला लगना है,जिसकी तैयारी में स्थानीय प्रशासन लगा हुआ है, उपरोक्त सम्बन्ध में पालिकाध्यक्ष लवकुश कश्यप ने बताया इस पवित्र सती स्थल पर परम्परागत मेला सैकड़ों वर्षों से लगते आ रहा है,आगामी एक फरवरी को मंडी प्रांगड़ में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में तथा क्षेत्रीय विधायक अटल श्रीवास्तव के अध्यक्षता में गरिमामय समारोह में मेले का उद्घाटन होगा, इस कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा , बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, ,जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, मंचस्थ रहेंगे, वही विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल,श्रीमती सूरज साधेलाल भारद्वाज
( अध्यक्ष जिला पंचायत)जिलाध्यक्ष अनु, जा, जन, मोर्चा,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी, घनश्याम राते,जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा,सुभाष अग्रवाल ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस,पंडित आनंद नगरकर (प्रबंधक पंधरी नाथ मंदिर)किशन तंबोली,दयाराम भारतद्वाज मंचस्थ रहेगें,
**इन कार्यक्रमो की होगी प्रस्तुति**
सात दिवसीय पारंपरिक मेला में सात दिनों तक छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भरमार रहेगी,जिसमे प्रथम दिवस उद्घाटन समारोह में सोनू गुप्ता, स्वाति सोनी कृत “संजोही”कार्यक्रम से शुरुवात होगी,तथा अन्य में रेखा यादव कृत मया के संदेश,लाल जी श्रीवास कृत मन भौंरा, भागवत कश्यप कृत लोक संगम,रामायण बैगा कृत रंग झरना ,हिलेंद्र ठाकुर कृत जय जोहार कार्यक्रम शामिल है,
मेला परिसर में सात दिनों तक होने वाले सांस्कृतिक उत्सव के सम्बन्ध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुख सागर खूंटे ने बताया कि इसके विषय मे सांस्कृतिक विभाग रायपुर को पत्र प्रेषित कर कार्यक्रम सम्बन्धी जानकारी भेजी गई है ताकि नगर की यह पारम्परिक मेला का स्वरूप बना रहे , वही मेला स्थल की साफ सफाई कर उक्त परिसर को स्वच्छ कराया जा रहा है,ताकि वहां सुब्यवस्थित मेला लगाया जा सके,



