Breaking
भारी वर्षा की संभावना: अरपा नदी के तटों से दूर रहने की अपीलमहामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्ता

छत्तीसगढ़बिलासपुर

अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण की कार्यकारिणी घोषित, वासित अली बने जिला महामंत्री

बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा संभाग प्रभारी, संभाग सह-प्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय के आधार पर की गई।
भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल की अनुशंसा पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मुशर्रफ़ खान द्वारा जिला पदाधिकारियों की सूची जारी की गई।
घोषित कार्यकारिणी के अनुसार मुशर्रफ़ खान को जिला अध्यक्ष तथा वासित अली को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सीटू चावला को भी जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त संगठन को मज़बूत करने के उद्देश्य से कई अन्य कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी में विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने एवं अल्पसंख्यक समाज को भाजपा की नीतियों से जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया है।
जिला कार्यकारिणी सदस्यों की सूची जारी/संलग्न 

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *