रतनपुर प्रीमियम लीग राजा मोरध्वज कप रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट–2025 का भव्य शुभारंभ
रतनपुर। नगर में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने हेतु रतनपुर प्रीमियम लीग राजा मोरध्वज कप टेनिस बॉल रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता–2025 का आज भव्य उद्घाटन किया गया। यह वार्ड स्तरीय प्रतियोगिता है, जिसमें केवल 16 टीमों को प्रवेश दिया गया है।
रतनपुर प्रीमियम लीग: उद्घाटन मैच में वार्ड 13 की शानदार जीत

रतनपुर प्रीमियम लीग राजा मोरध्वज कप टेनिस बॉल रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट–2025 के उद्घाटन अवसर पर पहला मुकाबला वार्ड नंबर 01 और वार्ड नंबर 13 के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में वार्ड नंबर 13 की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला मैच जीतकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज़ किया।

मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया, लेकिन अंततः वार्ड 13 की टीम ने संयमित बल्लेबाज़ी और सटीक गेंदबाज़ी के दम पर मुकाबला अपने नाम किया। दर्शकों ने भी मैच का भरपूर आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
टूर्नामेंट में विजेता टीम को 31,000 रुपये नकद एवं कप, उपविजेता टीम को 15,000 रुपये नकद एवं कप प्रदान किए जाएंगे। वहीं मैन ऑफ द सीरीज को 5,000 रुपये नकद एवं कप तथा फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच को 1,100 रुपये नकद एवं कप से सम्मानित किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कमल सोनी (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सराफा संघ) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय अग्रवाल (युवा समाजसेवी) ने की।
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जीवन मिश्रा (अध्यक्ष, जिला कबड्डी संघ), नीतु निरंजन सिंह क्षत्रीय (पूर्व पार्षद, वार्ड क्र. 02), बीनू निराला (उपाध्यक्ष, न.पा.प. रतनपुर), कन्हैया यादव (पूर्व उपाध्यक्ष, न.पा.प. रतनपुर), बबलू कश्यप (मंडल अध्यक्ष, रतनपुर), दीपक अग्रवाल (अग्रवाल क्लॉथ स्टोर, रतनपुर) तथा शोभा कुलदीप दुबे (पार्षद, वार्ड क्र. 03) उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद रतनपुर के पार्षदगण—ममता पाव (वार्ड 01), इन्दु यादव (वार्ड 02), सुनील अग्रवाल (वार्ड 04), मनोज पाटले (वार्ड 05), अर्चना संतोष सोनी (वार्ड 06), रामफल श्रीवास (वार्ड 07), पुष्पकांत कश्यप (वार्ड 08), कुश कहरा (वार्ड 09), घनश्याम कमलसेन (वार्ड 10), हकीम मोहम्मद (वार्ड 12), सुरज कश्यप (वार्ड 13), हर्ष पटेल (वार्ड 14) एवं हीरा सिंह मरावी (वार्ड 15) मौजूद रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण प्रतिस्पर्धा का संदेश दिया। उद्घाटन के साथ ही टूर्नामेंट के मुकाबलों का रोमांचक आगाज़ हुआ।



