Breaking
बिलासपुर में ‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, बड़ी संख्या में प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल,उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगेंऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फ्लोरा मैक्स चिटफंड ठगी मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तारजेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से लेकर सुरक्षा अभियान तक, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगा नई मिसालसेवा, संवेदना और हरियाली का संदेश: जन्मदिन पर डॉ. राजेश्वरी संतोष उद्देश्य ने मरीजों को दी निशुल्क स्वास्थ्य जांच, पौधा भेंट कर किया सम्मानरतनपुर और तख्तपुर में बंधन NGO ने बांटी आजीविका किट, 24 परिवारों को मिला स्वरोजगार का सहाराजेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से ‘ऑपरेशन गोल्ड’ तकः छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगी नई मिसालराशन दुकानदारों का फूटा आक्रोश: 20 साल से नहीं बढ़ा कमीशन, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर खाद्य सचिव और उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापनशाला प्रवेशोत्सव में बच्चों का हुआ स्वागत, पुस्तक व गणवेश वितरण, हरदीबांध विद्यालय में उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ प्रवेशोत्सव, नामांकन बढ़ाने पर दिया गया जोरसांप ने काटा तो महिला ने पकड़कर  डिब्बे में किया बंद, अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर भी रह गए हैरानCG News: बिलासपुर में जुटेगे सराफा कारोबारी, 28 जून को होगा ‘सराफा महा सम्मेलन 2026’; कानून, सुरक्षा और व्यापारिक हितों पर मंथन

क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

रेलवे के महिला अधिकारी की फांसी पर लटकती मिली लाश

बिलासपुर-  तोरवा क्षेत्र के एनी कालोनी स्थित मकान में रेलवे के महिला अधिकारी की लाश फांसी पर लटकती मिली है। उनकी आठ साल की बेटी ने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रेलवे अस्पताल में रखवा दिया है। महिला अधिकारी के मायके वालों को घटना की सूचना दी गई है। उनके आने के बाद शव का पीएम कराया जाएगा।
तोरवा क्षेत्र के एनी कालोनी में रहने वाली विनीता साहनी(37) रेलवे में कामर्शियल इंस्पेक्टर थीं। वे अपने पति ओब्राहम हेल और आठ साल की बेटी के साथ रहती थीं। महिला अधिकारी के पति हेमूनगर में जिम चलाते हैं। शनिवार को महिला अधिकारी अपनी आठ साल की बेटी के साथ घर पर ही थीं। उनके पति किसी काम से बाहर गए हुए थे। दोपहर करीब ढाई बजे महिला अधिकारी ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। इस दौरान उनकी बेटी दूसरे कमरे में थी। बच्ची अपनी के कमरे में आई तो वे फांसी के फंदे पर लटक रही थी। बच्ची ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को देकर आनन-फानन में महिला आधिकारी को रेलवे अस्पताल पहुंचाया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रेलवे अस्पताल के मरच्यूरी में रखवा दिया है। महिला के मायके वाले दिल्ली में रहते हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। मायके वालों के आने पर शव का पीएम कराया जाएगा।

दस साल पहले हुई शादी, खुशहाल था परिवार
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली है। इसमें पता चला है कि विनीता की शादी 10 साल पहले हुई थी। उनकी आठ साल की बेटी है। पड़ोसियों ने प्राथमिक पूछताछ में पति-पत्नी के बीच किसी तरह की अनबन की जानकारी से इन्कार किया है। दोनों हंसी खुशी रहते थे। मायके वालों के आने के बाद घटना के कारणों की जानकारी मिल सकेगी।

रेलवे अधिकारी के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप
कामर्शियल इंस्पेक्टर की मौत की जानकारी लगते ही कालोनी में सन्नाटा पसर गया। इधर इंटरनेट मीडिया में रेलवे के एक अधिकारी की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की बात कही जा रही है। इस संबंध में एक्स पर दो पोस्ट किए गए हैं। इस पोस्ट में बताया गया है कि अधिकारी के खिलाफ महाराष्ट्र में प्रताड़ना का मामला दर्ज है। हालांकि प्राथमिक जांच में प्रताड़ना की पुष्टी नहीं हुई है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *