Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

छत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुरराजनीति

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का बायकॉट किया विधायक ने,लोकसभा प्रत्याशी हतप्रभ (कांग्रेस का अंतर्कलह सामने आया)

रतनपुर– लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महामाया धाम पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी को क्षेत्रीय विधायक का खुला समर्थन नही देने के चलते एक बार फिर कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आई,जिसकी चर्चा नगर में जगह जगह हो रही है,
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव नजदीक है सभी दलों का प्रचार प्रसार अपने चरम पर है ,इसी तारतम्य में शनिवार की दोपहर कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ,जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी के साथ पूरे लावा लश्कर के साथ महामाया धाम रतनपुर पहुंचे जहां पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा चौक में जोरदार स्वागत किया गया, स्वागत के उपरांत कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को महामाया धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होना था,किंतु क्षेत्रीय विधायक द्वारा सम्मेलन में जाने से इनकार कर दिया इधर देवेंद्र यादव उन्हें मनाते रहे किंतु विधायक महोदय उक्त कार्यक्रम में शामिल ना होकर अपने समर्थकों को लेकर चले गए,
** प्रत्याशी हतप्रभ,विधायक नही सुने**
ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित सम्मेलन में लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने शिरकत की,और कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया,वही क्षेत्रीय विधायक के रवैये पर वे हतप्रभ से नजर आए,
बरहहाल कांग्रेस की गुटबाजी आये चुनाव में पूरी तरह से उभरकर आ गई है,एक ओर संगठन के पदाधिकारी चुनाव में अपनी ताकत झोंक रही है तो वही दूसरी तरफ विधायक खेमा संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम से दूरी बनाकर पता नही क्या सन्देश देना चाहते है,जिसकी चर्चा नगर के गलियारों में हो रही है,

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *