Breaking
सेवा संकल्प अभियान: रतनपुर में किसानों ने जलाए 1008 ‘आशीर्वाद के दीप’प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रत्येक सहकारी समिति में जलेंगे दीप,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, रतनपुर में रहेंगी सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कोषाध्यक्ष गीता सिंहत्योहारों से पहले SSP रजनेश सिंह एक्शन: 15 दिन में 813 कार्रवाई, चाकूबाजों से गुंडा-बदमाशों तक पुलिस की पैनी नजरपीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने किसानों से की विशेष अपीलहर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मान

छत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

रतनपुर डॉयल-112 के आरक्षक बसंत मानिकपुरी को उनके मानवीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह द्वारा किया गया पुरस्कृत

दिनांक 24/07/24 को ग्राम बगदेवा थाना रतनपुर क्षेत्र में आए बाढ़ में अपनी जान की परवाह किए बिना बाढ़ में डूबे घर से नवजात शिशु, तीन साल के बच्चे, तीन बुजुर्ग महिलाओं सहित कुल सात लोगों को सुरक्षित घर से निकाला था ।

दिनांक 30/07/24 को पुलिस लाइन जिला बिलासपुर स्थित मीटिंग हॉल में ज़िले के वरिष्ठ आरक्षकों हेतु आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा उपस्थित सभी वरिष्ठ आरक्षकों को नए क़ानून संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही अच्छी पुलिसिंग, उत्कृष्ट विवेचना, मानवीय कार्य करने वाले एवं आम जानता की सहायता करने वालों को पुरस्कृत करने की घोषणा की। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक द्वारा रतनपुर डॉयल-112 के आरक्षक 1328 बसंत दास मानिकपुरी को बाढ़ में फँसे लोगों को अपनी मानवीयता का परिचय देते हुए नन्हे बच्चे समेत सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए उनके अनुकरणीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

बिलासपुर पुलिस ने जनता से की यह अपील
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का कहना है कि किसी भी अपराध,अपराधी,घटना, दुघर्टना या किसी भी परिस्थिति में पुलिस की सहायता की जरूरत होने पर बिना किसी झिझक के डायल-112 पर कॉल करें या किसी भी अन्य माध्यम से पुलिस को सूचित करें. बिलासपुर पुलिस आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *