Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

Uncategorized

परिवहन कर्मियों की सुविधाओं पर मंथन : स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से महासंघ प्रतिनिधियों की अहम मुलाकात

रायपुर-  छत्तीसगढ़ स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर एस. प्रकाश से आज मंत्रालय (सेक्रेटेरिएट) में भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात कर परिवहन कर्मियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में ऑल इंडिया जनरल सेक्रेटरी रविशंकर अल्लूरी, वाइस प्रेसिडेंट गीता सोनी तथा बीएमएस दुर्ग जिला सचिव चतुर्वेदी शामिल रहे।
मुलाकात के दौरान रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर में पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने, प्राइवेट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड के गठन, नेशनल हाईवे पर स्टेट चेक पोस्ट की स्थापना तथा थ्री-व्हीलर चालकों के लिए लाइसेंस जारी करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने प्राइवेट बस कॉम्प्लेक्स और ट्रांसपोर्ट नगर में कार्यरत ड्राइवरों एवं परिवहन कर्मियों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। इनमें टॉयलेट, शुद्ध पेयजल, कैंटीन सुविधा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।
स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर एस. प्रकाश ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि परिवहन क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों और चालकों की सुविधाओं को बेहतर बनाना विभाग की प्राथमिकता है तथा इस दिशा में सकारात्मक पहल की जाएगी।
मुलाकात को परिवहन कर्मियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *