Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

Uncategorized

पर्यावरण बचाओ: प्रदूषण रोकने व वृक्षारोपण बढ़ाने हेतु बीएमएस ने सौंपा मांग पत्र

जांजगीर-चांपा: पर्यावरण प्रदूषण की बढ़ती समस्या को लेकर भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुर्रे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टोरेट पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर शशि चौधरी को मांग पत्र सौंपा। इसमें जिले में हो रहे वायु, जल, ध्वनि एवं औद्योगिक प्रदूषण को रोकने हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। इस संबंध विस्तृत इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ के पर्यावरण विभाग के जिला संयोजक अनुभव तिवारी ने बताया कि जांजगीर चांपा जिले में वृक्षों की अंधाधुंध कटाई के कारण वातावरण का तापमान तेजी से बढ़ रहा है और जल स्तर नीचे गिरता जा रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए पौधारोपण को बढ़ावा देने, अनावश्यक पेड़ कटाई पर प्रतिबंध लगाने तथा हसदेव अभ्यारण्य क्षेत्र में चल रही पेड़ों की कटाई को तत्काल रोकने की मांग की गई।

इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने निम्न मांगें भी रखीं:

सभी प्रमुख शहरों में प्रदूषण स्तर दर्शाने हेतु इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएं।

नदी-नालों के जल को प्रदूषित होने से बचाने हेतु ठोस उपाय किए जाएं।

सिंगल यूज प्लास्टिक पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए।

सरकारी व निजी भवनों में वर्षा जल संरक्षण हेतु रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य किया जाए।

कचरा प्रबंधन की वैज्ञानिक एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

अत्यधिक प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर सख्त कार्रवाई हो।

ध्वनि प्रदूषण रोकने हेतु जागरूकता एवं निगरानी व्यवस्था की जाए।

पर्यावरण निरीक्षण दल में भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए।

मांग पत्र सौंपने के दौरान बीएमएस जिला मंत्री संजय चौहान, पर्यावरण विभाग के संयोजक अनुभव तिवारी, राज्य कर्मचारी संघ के महामंत्री विक्रांत साहू, कोषाध्यक्ष रमेश साहू तथा महिला सदस्यों की उपस्थिति रही।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *