Breaking
बारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठितसिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया मंदिर संचालित विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत, निःशुल्क ड्रेस व पुस्तकें वितरितरतनपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल… परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में धरना, PM का पुतला दहन करने की कोशिशमां महामाया मंदिर रतनपुर में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का समापन, हवन-पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुए गुप्त अनुष्ठानCG Police News:- क्या एक जिले में दो तरह की पुलिस व्यवस्था बेहतर पुलिसिंग दे सकती है? DGP अरुणदेव गौतम की रिपोर्ट के बाद पूरे जिले में कमिश्नरी लागू करने की तैयारी

अपराधछत्तीसगढ़

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर/कोटा – अवैध धनार्जन के उद्देश्य से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब का भंडारण व बिक्री करने वाले एक आरोपी को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चेतना विरुद्ध नशा एवं प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई के निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा दिए गए थे। इसी क्रम में दिनांक 14 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गनियारी के वर्मा मोहल्ला में एक व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब बेच रहा है।
सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा वर्मा मोहल्ला, ग्राम गनियारी में दबिश देकर आरोपी अंजेश वर्मा पिता अश्वनी वर्मा, उम्र 28 वर्ष, निवासी वर्मा मोहल्ला ग्राम गनियारी थाना कोटा, जिला बिलासपुर को मौके से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से पीले रंग के 04 डिब्बों में भरी 15-15 लीटर महुआ शराब, कुल 60 लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत 1,20,000 रुपये बताई गई है, जप्त की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेश चौहान, सहायक उप निरीक्षक गोपाल खांडेकर, सहायक उप निरीक्षक नहारू राम साहू, प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश यादव, आरक्षक  अखिलेश पारकर, आरक्षक  संजय श्याम, आरक्षक  खेमंत पाल एवं आरक्षक  खिलावन नेताम की सराहनीय भूमिका रही।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *