Breaking
टाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुररतनपुर की बेटियों ने बढ़ाया मान,  SAI की कुश्ती चयन प्रक्रिया में सुभद्रा और अस्मिता का चयनअग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी 12 जनवरी से बिलासपुर में होगी भर्ती रैली12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की मुख्य न्यायाधीश ने की समीक्षा

छत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

रतनपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल… परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में धरना, PM का पुतला दहन करने की कोशिश

रतनपुर- परीक्षा अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को रतनपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार हल्लाबोल किया। महामाया चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर धरना-प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के कारण लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
धरना समाप्त होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद रतनपुर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे कुछ समय के लिए हल्की नोकझोंक की स्थिति बन गई। हालांकि बाद में प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया।
कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, परीक्षा अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग दोहराई है। रतनपुर में हुआ यह प्रदर्शन अब राजनीतिक और छात्र हित से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, जिला महामंत्री शीतल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *