Breaking
बारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठितसिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया मंदिर संचालित विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत, निःशुल्क ड्रेस व पुस्तकें वितरितरतनपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल… परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में धरना, PM का पुतला दहन करने की कोशिशमां महामाया मंदिर रतनपुर में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का समापन, हवन-पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुए गुप्त अनुष्ठानCG Police News:- क्या एक जिले में दो तरह की पुलिस व्यवस्था बेहतर पुलिसिंग दे सकती है? DGP अरुणदेव गौतम की रिपोर्ट के बाद पूरे जिले में कमिश्नरी लागू करने की तैयारी

अच्छी खबरछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

मां महामाया मंदिर रतनपुर में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का समापन, हवन-पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुए गुप्त अनुष्ठान

रतनपुर- आदिशक्ति मां महामाया मंदिर रतनपुर में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक चले गुप्त अनुष्ठान, दस महाविद्याओं की पूजा-अर्चना और वैदिक अनुष्ठानों का आज विधिवत समापन हुआ। अंतिम दिन माता को नैवैद्य अर्पित कर हवन-पूर्णाहूति की गई, जिसके साथ ही पूरे अनुष्ठान की पूर्णता मानी गई।

समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और माता महामाया के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में पूरे समय धार्मिक वातावरण बना रहा।

मंदिर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, जिनमें दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि मानी जाती हैं। आषाढ़ मास की नवरात्रि गुप्त नवरात्रि कहलाती है, जिसे माता के दस महाविद्या स्वरूपों की साधना और पूजन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

उन्होंने बताया कि मान्यता है कि देवताओं ने शक्ति प्राप्त करने के लिए माता की आराधना इसी प्रकार के गुप्त अनुष्ठानों के माध्यम से की थी। तभी से गुप्त नवरात्रि में विशेष साधना, मंत्र-जाप और अनुष्ठान की परंपरा चली आ रही है। रतनपुर के महामाया मंदिर में भी इसी परंपरा के अनुसार गुप्त अनुष्ठान करते हुए पूजन किया गया।

नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती पाठ, हनुमान पाठ, भैरव पाठ, गौरी-गणेश पूजन सहित अनेक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। नौ दिनों तक ब्राह्मणों द्वारा आदिशक्ति के विभिन्न नामों का जाप, पूजन और विशेष साधना की गई।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *