Breaking
बारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवारमहिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु गायनेकोलॉजी अवेयरनेस प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्नCG News: परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’ या सिस्टम की बड़ी चूक? ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, अब कलेक्टर का बड़ा एक्शन… अपर कलेक्टर को सौंपी जांच, पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे मेंधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ BJP में अलग-अलग राय देखे डॉ. रमन सिंह ने क्या कहा…..CG News:- परिवार नियोजन की राशि पर ‘डाका’! ₹8.80 लाख के कथित फर्जी भुगतान से मचा हड़कंप, मामला खुलते ही लीपापोती के आरोप, खाता फ्रीज… पूर्व सिविल सर्जन समेत कई नाम जांच के घेरे में, राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय जांच समिति गठितसिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया मंदिर संचालित विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, तिलक लगाकर हुआ विद्यार्थियों का स्वागत, निःशुल्क ड्रेस व पुस्तकें वितरितरतनपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल… परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में धरना, PM का पुतला दहन करने की कोशिशमां महामाया मंदिर रतनपुर में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का समापन, हवन-पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुए गुप्त अनुष्ठानCG Police News:- क्या एक जिले में दो तरह की पुलिस व्यवस्था बेहतर पुलिसिंग दे सकती है? DGP अरुणदेव गौतम की रिपोर्ट के बाद पूरे जिले में कमिश्नरी लागू करने की तैयारी

छत्तीसगढ़बिलासपुररायपुर

नवापारा-राजिम लूटकांड के बाद सर्राफा एसोसिएशन का कड़ा फैसला, दुकानों में हेलमेट और बुर्का पहनकर प्रवेश पर प्रतिबंध

रायपुर/बिलासपुर: नवापारा-राजिम में हाल ही में हुई सर्राफा लूट की सनसनीखेज वारदात के बाद प्रदेशभर के स्वर्णकारों और सराफा व्यापारियों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन ने एक आपातकालीन हाई-प्रोफाइल बैठक बुलाई।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल सोनी ने की। बैठक में सुरक्षा के मानकों पर गहन चर्चा की गई और सर्वसम्मति से एक बड़ा निर्णय लिया गया।
चेहरा ढंककर आने वालों को नहीं मिलेगा प्रवेश
एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि अब प्रदेश की किसी भी सर्राफा दुकान में हेलमेट या बुर्का पहनकर आने वाले व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि सीसीटीवी कैमरों में संदिग्धों की पहचान स्पष्ट हो सके और अपराधियों के हौसले पस्त किए जा सकें।
दिग्गज व्यापारी नेताओं की रही मौजूदगी
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रमुख पदाधिकारियों ने शिरकत की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव साझा किए:
* कमल सोनी (प्रदेश अध्यक्ष)
* प्रकाश गोलचा (बिलासपुर)
* हर्षवर्धन जैन (रायपुर)
* प्रदीप घोरपोड़े (रायपुर)
* संजय कुमार कनुगा (रायपुर)
* उत्तम चंद भंडारी (दुर्ग)
* पवन अग्रवाल (बिलासपुर)
* राजू दुग्गड़ (बस्तर)
* राजेश सोनी (सरगुजा)
सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की अपील
प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों में आधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाएं और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस व एसोसिएशन को दें। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से भी मांग की है कि सर्राफा व्यापारियों को उचित सुरक्षा कवर प्रदान किया जाए और नवापारा लूटकांड के दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *