Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

Uncategorized

धूमधाम से मनाया जाएगा भैरव बाबा का नौ दिवसीय महापर्व! भैरव जयंती महोत्सव

श्री भैरव जयंती महोत्सव: रतनपुर में नौ दिवसीय

रतनपुर श्री भैरव जयंती महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। नगर के भैरव भक्त 21 नवंबर से शुरू होने वाले इस नौ दिवसीय धार्मिक महोत्सव को लेकर उत्साहित हैं।

हर साल की तरह इस साल भी माघ कृष्ण पक्ष अष्टमी को श्री भैरव जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री सिद्ध तंत्र पीठ भैरव बाबा मंदिर में होने वाले इस महोत्सव के लिए मंदिर प्रबंधन और नगरवासी मिलकर जोरदार तैयारियां कर रहे हैं।

*कलश यात्रा से होगा शुभारंभ:*

मंदिर प्रबंधक पंडित जागेश्वर अवस्थी ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 21 नवंबर को कलश यात्रा के साथ होगा। इसके बाद विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जयंती के दिन, शनिवार को, तंत्र अधिष्ठाता श्री भैरव बाबा का दिव्य रूप भक्तों को दर्शन देगा। साथ ही, प्रतिदिन भगवान भैरव नाथ की विशेष पूजा होगी।

*नौ दिनों तक चलेगा रुद्र महायज्ञ:*

मंदिर परिसर में स्थापित यज्ञ कुंड में क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्वान आचार्यों के नेतृत्व में रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के नामचीन हस्तियां और नगर के गणमान्य जन इस यज्ञ में शामिल होकर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे।

*प्रतिदिन निःशुल्क भंडारा:*

दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए मंदिर परिसर में स्थित धर्मशाला में निःशुल्क भंडारे की व्यवस्था की गई है।

*सभी बन सकते हैं यजमान:*

पंडित जागेश्वर अवस्थी ने बताया कि रुद्र महायज्ञ का उद्देश्य जन कल्याण है एवं
विश्व कल्याण की कामना को लेकर हर साल यह यज्ञ बड़े ही धूमधाम से कराया जाता है जिसमें उत्तर प्रदेश और प्रदेश के वैदिक विद्वान शामिल होकर यज्ञ को संपन्न करते हैं।
। कोई भी व्यक्ति मंदिर में पंजीकरण कराकर यज्ञ में यजमान बन सकता है।
*होंगे रामलीला और सांस्कृतिक कार्यक्रम:*
महोत्सव के दौरान रात 8 बजे से रामलीला का मंचन किया जाएगा। साथ ही, अन्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।

*प्रदेश भर के भक्तों का उत्साह:*

तंत्र अधिष्ठाता श्री भैरव बाबा की जन्मोत्सव महोत्सव को यादगार बनाने के लिए जिले भर के भक्तजन जोरदार तैयारी कर रहे हैं। मंदिर प्रबंधन के सदस्य,पण्डित दिलीप दुबे, कान्हा तिवारी, राजेन्द्र दुबे,महेश्वर पांडेय , विक्की अवस्थी,संजय सोंनी, सोनू तम्बोली,सहित और अन्य लोग भी इस आयोजन में जुटे हुए हैं।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *