Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

Uncategorized

गणतंत्र दिवस पर जिला परेड ग्राउण्ड मे सम्मानित हुए अनुभव,  छत्तीसगढ़ी युवा कवि अनुभव तिवारी को गणतंत्र दिवस पर मिला सम्मान

जांजगीर चाम्पा , 26 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जांजगीर चाम्पा के युवा कवि और भाषा प्रेमी अनुभव तिवारी को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। श्री तिवारी ने हिंदी भाषा की पुस्तकों का छत्तीसगढ़ी में रूपांतरण कर भाषा को समृद्ध करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। इसके साथ ही, उन्होंने बैंकिंग और स्वायत्त संस्थाओं से जुड़े कठिन 3,000 से अधिक शब्दों का छत्तीसगढ़ी भाषा में रूपांतरण कर भाषा को सरल और प्रासंगिक बनाने का प्रयास किया है।

उनके इस योगदान के लिए उन्हें परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया के करकमलों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला भी उपस्थित रहे।

अनुभव तिवारी का कहना है कि उनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ी भाषा को नई ऊंचाइयों पर ले जाना और इसे अधिक व्यापक और उपयोगी बनाना है। उनके इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें क्षेत्रवासियों से भी बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं।

यह सम्मान छत्तीसगढ़ी भाषा और साहित्य के विकास के प्रति श्री तिवारी के समर्पण और प्रयासों की महत्वपूर्ण पहचान है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *