Breaking
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, रतनपुर पुलिस ने चंद घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तारनकली पनीर एवं डेयरी उत्पादों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधअटलजी की कांस्य प्रतिमा मानकों पर खरी नहीं उतरी, उप अभियंता तत्काल प्रभाव से निलंबितडोंगरगढ़–कटघोरा रेल लाइन की स्वीकृति पर छत्तीसगढ़ में उत्सव का माहौल, श्री तोखन साहू का भव्य जनअभिनंदनसरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर सभी थाना चौकी और आवासी परिसर में किया गया वृक्षारोपणफरार आरोपी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीयमहानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक संपन्नबिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: ₹827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड के लिए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने नितिन गडकरी से की मुलाकातगुरु पूर्णिमा पर छात्रों ने गुरुजनों को भेंट किए स्वनिर्मित गुलदस्ते, डॉ. तिवारी बोले- “भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर”गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मंडल रतनपुर का दीपोत्सव, संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष का हुआ शुभारंभ

Uncategorized

कोटा ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान के तहत् 43 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

कोटा ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान के तहत् 43 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक, 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को अवश्य पिलाए पोलियो की खुराक -बीएमओ डॉ. निखिलेश गुप्ता

रतनपुर- कोटा विकासखंड एवं रतनपुर क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। कोटा के बीएमओ डॉ. निखिलेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 21 दिसंबर 2025 को आयोजित पल्स पोलियो अभियान के तहत कोटा और रतनपुर क्षेत्र के कुल 263 बूथों में 5 वर्ष से कम आयु के लगभग 43,983 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को तैनात किया गया है। प्रत्येक बूथ पर प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी, मितानिन एवं स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए। इसके अलावा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, बाजार एवं रेलवे स्टेशन जैसे स्थानों पर भी विशेष व्यवस्था की गई है।

बीएमओ डॉ. गुप्ता ने बताया कि 22 एवं 23 दिसंबर को ऐसे बच्चे जो किसी कारणवश 21 दिसंबर को पोलियो की खुराक नहीं ले पाएंगे, उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो की दो बूंद पिलाएंगी। इस दौरान माइक्रो प्लान के अनुसार प्रत्येक घर तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 5 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाएं और अभियान में सहयोग करें। डॉ. गुप्ता ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए पल्स पोलियो अभियान अत्यंत आवश्यक है और सामूहिक प्रयास से ही पोलियो मुक्त समाज का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *