Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

अच्छी खबरछत्तीसगढ़बिलासपुररतनपुर

रतनपुर में पुलिस हाई अलर्ट, एसएसपी की सख्ती के बाद चौराहों पर जवान तैनात

Bilaspur News:– बिलासपुर जिले के कोटा इलाके में चोरी की घटनाएँ लगातार सामने आने लगी हैं। इसी को देखते हुए हमारी टीम ने रात में रतनपुर क्षेत्र की सुरक्षा तैयारी का निरीक्षण किया। पड़ताल में सामने आया कि तेज ठंड के बावजूद पुलिस कर्मी पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी पर मौजूद मिले। मुख्य चौक-चौराहों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।


रतनपुर के महामाया चौक व शनिचरी चौक में पुलिस ने दो जगह नाकाबंदी की है। दोनों लोकेशन पर राइफलधारी जवान तैनात हैं। ये जवान हर आने-जाने वाले वाहन की जांच कर रहे हैं तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र बनाए हुए हैं।
जानकारी के अनुसार रात के वक़्त पूरे क्षेत्र में आठ जवान गश्त पर तैनात रहते हैं, जो लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं, जिससे आपराधिक तत्वों पर लगाम कसने की कोशिश हो रही है।


एसएसपी रजनेश सिंह ने हाल ही में विभिन्न थानों की समीक्षा कर अधिकारियों को साफतौर पर निर्देश है कि सुरक्षा को लेकर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस आदेश के तहत रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडे ने संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त चेकिंग प्वाइंट्स बनाकर राइफलधारी पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी है।
हमारी जांच में यह भी सामने आया कि सक्रिय पुलिस पेट्रोलिंग से अपराधियों में भय का माहौल है और स्थानीय नागरिकों का विश्वास एक बार फिर पुलिस पर बढ़ा है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *