Breaking
भारी वर्षा की संभावना: अरपा नदी के तटों से दूर रहने की अपीलमहामाया मानस मंच से गुंजा नशामुक्ति का शंखनाद : संतोषी दीदी के नेतृत्व में चैतन्य देवियों की झांकी संपन्नविश्व हिंदी परिषद की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार, डॉ. सत्यनारायण तिवारी और डॉ. दिलीप सिंह राजपूत को मिली जिम्मेदारीशासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में नवरात्रि उत्सव, कन्या पूजन और भोजन का आयोजनरतनपुर में उत्साह के साथ मनाया गया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जन्मदिन, 57 दीप जलाकर काटा केकरतनपुर में पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार आस्था शर्मा होंगी शामिल 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में होंगी उपस्थितस्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा, हर व्यक्ति निभाए अपनी जिम्मेदारी : डॉ. सत्यनारायण तिवारीछत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारीप्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान जागरूकता अभियान आयोजितकचना-सड्डू नगर विकास योजना में सभी किसानों के लिए समान नीति, विपक्ष का आरोप भ्रामक : गोविंद गुप्ता

खास - खबरदेश

महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक संपन्न

नई दिल्ली, – केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल पर महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। श्री साहू द्वारा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल से किए गए आग्रह के उपरांत आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी के बीच महानदी जल विवाद पर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई।

बैठक में दोनों राज्यों ने महानदी जल बंटवारे से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपना-अपना पक्ष रखा। छत्तीसगढ़ ने अपने जल अधिकारों, किसानों के हितों एवं राज्य की आवश्यकताओं को प्रमुखता देते हुए अपना पक्ष प्रस्तुत किया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा विवाद के समाधान के लिए संवाद की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।

श्री तोखन साहू ने इस पहल का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार के समन्वय एवं दोनों राज्यों के सकारात्मक सहयोग से महानदी जल विवाद का न्यायसंगत एवं स्थायी समाधान निकलेगा।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *