Breaking
त्योहारों से पहले SSP रजनेश सिंह एक्शन: 15 दिन में 813 कार्रवाई, चाकूबाजों से गुंडा-बदमाशों तक पुलिस की पैनी नजरपीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने किसानों से की विशेष अपीलहर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसाल

Uncategorized

किरारी संकुल में नई ऊर्जा का आगमन — प्राचार्य अंजूला सोनी का भव्य स्वागत

किरारी -किरारी संकुल में नवनियुक्त प्राचार्य अंजूला सोनी का गर्मजोशी भरा स्वागत किया गया। संकुल समन्वयक प्रफुल्ल तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत समारोह में संकुल की सभी शाला के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत गुलदस्ता एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान के साथ की गई। इस दौरान प्राचार्य सोनी ने शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता संवर्धन, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालय संचालन में नवाचारों को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया।

संकुल समन्वयक प्रफुल्ल तिवारी ने उनके स्वागत में कहा—
“नई प्राचार्य के आगमन से शिक्षा की दिशा व दशा दोनों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। हम सब मिलकर संकुल की उपलब्धियों को और आगे बढ़ाएँगे।”

शिक्षकों ने भी अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए नए नेतृत्व के साथ बेहतर शैक्षणिक माहौल की उम्मीद जताई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकसाथ मिलकर संकुल को उत्कृष्ट बनाए रखने का संकल्प लिया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *