Breaking
हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसालश्री कृष्ण जन्माष्टमी प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुआ बिलासपुर

Uncategorized

प्रेस क्लब द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे डिप्टी सी एम अरुण साव

बिलासपुर,-  राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर के अवसर प्रेस क्लब रतनपुर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव और क्षेत्र के विधायक अटल श्रीवास्तव जिन्होंने सबसे पहले माँ महामाया देवी के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर मातारानी का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र की जनता की सुख समृद्धि की प्रार्थना की।

उप मुख्यमंत्री ने रतनपुर प्रेस क्लब को प्रेस क्लब भवन के लिए 15 लाख देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक अटल श्रीवास्तव ने की।

महामाया चौक में स्वागत

मुख्य अतिथि अरुण साव ने समारोह में समाज मे उत्कृष्ट कार्य कर नगर का गौरव बढ़ाने वालों को श्रीफल,मोमेंटो व माता रानी की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया। वंही सांस्कृतिक कार्यक्रम में विजेताओं को क्षेत्रीय विधायक अटल श्रीवास्तव के हांथो प्रथम पुरस्कार 11001 रुपये,द्वितीय पुरस्कार 7001व तृतीय पुरस्कार 5001 रुपये की नगद पुरस्कार राशि प्रदान किया गया।

कमल फूल की माला से भव्य स्वागत

प्रेस क्लब रतनपुर द्वारा लगातार चौथे वर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह के अवसर पर डिप्टी सी एम ने सबसे पहले रतनपुर प्रेस क्लब को बधाई देते हुए कहा कि प्रेस क्लब द्वारा नगर की की प्रतिभाओं का सम्मान सामाजिक सरोकार व जागरूकता को प्रदर्शित करता है।

Oplus_131072

इन्होंने समाज मे एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। इसके अलावा वहां उपस्थित प्रतिभावान बच्चों को भी अनेको उदाहरण देकर उनका हौसला बढ़ाया।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *