Breaking
त्योहारों से पहले SSP रजनेश सिंह एक्शन: 15 दिन में 813 कार्रवाई, चाकूबाजों से गुंडा-बदमाशों तक पुलिस की पैनी नजरपीएम मोदी के जन्मदिवस पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने किसानों से की विशेष अपीलहर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशबिलासपुर में ‘टीम हल्ला बोल’ का संगठन विस्तार, जीवन मिश्रा बने प्रदेश सह सचिव; संभाग प्रभारी की भी जिम्मेदारीसोशल मीडिया में वायरल वीडियो का सच वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीतटाउन प्लानिंग का शिकंजा, बिलासपुर में अनंत रियल्टी की विकास अनुज्ञा निरस्तCG News:- तथाकथित गौ रक्षक  की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंपरघुनाथ राठौर को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानशिक्षक राष्ट्र के निर्माता, अपने कार्य से बनाएं पहचान : सुनील शर्मानिराला नगर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान, स्वर्णा महिला विंग ने पेश की मिसाल

Uncategorized

सिनेमाघरों में गूंजा “दंतेला”, कलाकार भी पहुंचे दर्शकों के बीच, मनोरंजन, कॉमेडी और रोमांच से भरपूर “दंतेला” ने मचाया धमाल

छत्तीसगढ़ी सिनेमा में लगातार नए प्रयोग हो रहे हैं और इन्हीं में एक नया नाम जुड़ा है फिल्म “दंतेला” का। यह फिल्म मनोरंजन, कॉमेडी और रोमांच से भरपूर है, साथ ही समाजिक संदेश भी देती है।

कलाकार दर्शको के बीच

कहानी गांव की पानी की समस्या और वहां के लोगों की परेशानियों के इर्द-गिर्द घूमती है। गांव से पत्थर निकालने का काम होता है और जमीन की खुदाई रोकने के लिए डर का माहौल पैदा किया जाता है। यही रहस्य और सस्पेंस दर्शकों को फिल्म से जोड़े रखता है।

फिल्म में भैरू और काली के किरदार सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग, मजेदार संवाद और अभिनय दर्शकों को खूब भा रहे हैं। दोनों किरदार फिल्म की जान साबित हुए हैं।

निर्देशक शंतनु पाटनवार ने गांव की वास्तविक समस्या को पर्दे पर उतारते हुए उसे मनोरंजक और रोचक अंदाज में पेश किया है। फिल्म में हास्य और रोमांच का ऐसा मेल है कि दर्शक पूरे समय जुड़ाव महसूस करते हैं।

“दंतेला” एक ऐसी छत्तीसगढ़ी फिल्म है जिसमें मनोरंजन के साथ सामाजिक मुद्दों को भी उजागर किया गया है। यह फिल्म न सिर्फ हंसाती है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती है।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *