Breaking
डोंगरगढ़–कटघोरा रेल लाइन की स्वीकृति पर छत्तीसगढ़ में उत्सव का माहौल, श्री तोखन साहू का भव्य जनअभिनंदनसरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर सभी थाना चौकी और आवासी परिसर में किया गया वृक्षारोपणफरार आरोपी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीयमहानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक संपन्नबिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: ₹827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड के लिए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने नितिन गडकरी से की मुलाकातगुरु पूर्णिमा पर छात्रों ने गुरुजनों को भेंट किए स्वनिर्मित गुलदस्ते, डॉ. तिवारी बोले- “भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर”गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मंडल रतनपुर का दीपोत्सव, संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष का हुआ शुभारंभमामूली विवाद बना जानलेवा, डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरारInstagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी

Uncategorized

युक्तियुक्तिकरण नीति के खिलाफ शिक्षक संगठनों की आवाज, डॉ. रमन सिंह से मिला राज्य कर्मचारी संघ प्रतिनिधिमंडल

रायपुर-  शिक्षा विभाग में चल रहे युक्तियुक्तिकरण के विरोध में राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से भेंट कर हस्तक्षेप की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. सिंह को अवगत कराया कि युक्तियुक्तिकरण के नाम पर शिक्षकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। प्रतिनिधियों ने बताया कि 2008 के सेटअप के विपरीत नई व्यवस्था लागू की जा रही है, जिसमें प्राथमिक शालाओं में केवल प्रधान पाठक और एक शिक्षक की व्यवस्था कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।

महिला शिक्षकों के साथ भी इस प्रक्रिया में अन्याय की बात कही गई। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि इस आदेश पर तत्काल रोक लगाकर शिक्षा व्यवस्था को बर्बादी से बचाया जाए और सरकार को जनहित में आवश्यक निर्देश दिए जाएं।

इस दौरान जांजगीर-चांपा जिले से आए प्रतिनिधियों ने विशेष रूप से संकुल समन्वयकों को अतिशेष से मुक्त रखने की मांग भी डॉ. रमन सिंह के समक्ष रखी।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश महामंत्री ए. के. चेलक ने किया। इस अवसर पर अनुभव तिवारी (जिलाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संघ जांजगीर-चांपा), निधि लता जायसवाल (जिलाध्यक्ष, शैक्षिक समन्वयक संघ), संजय राठौर (ब्लॉक अध्यक्ष, नवागढ़), महेश पुरी गोस्वामी, गुरुवचन जाटवर, रोहित पटेल, एरावत साहू और धर्मदास मानिकपुरी उपस्थित रहे।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *