Breaking
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर सभी थाना चौकी और आवासी परिसर में किया गया वृक्षारोपणफरार आरोपी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीयमहानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक संपन्नबिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: ₹827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड के लिए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने नितिन गडकरी से की मुलाकातगुरु पूर्णिमा पर छात्रों ने गुरुजनों को भेंट किए स्वनिर्मित गुलदस्ते, डॉ. तिवारी बोले- “भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर”गुरु पूर्णिमा पर भाजपा मंडल रतनपुर का दीपोत्सव, संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष का हुआ शुभारंभमामूली विवाद बना जानलेवा, डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरारInstagram Reel के चक्कर में फंसे तीन युवक… दुर्लभ बेंगाल मॉनिटर ‘गोह’ का शिकार कर बनाया VIDEO, वन विभाग ने किया गिरफ्तारबारिश में भी मुस्तैद रहेगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस, 130 से अधिक जवानों को मिले पारदर्शी रेनकोट; वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारीशिक्षा से बदल रही ‘नट’ समाज की तकदीर, डॉ. सत्यनारायण तिवारी के अभियान से भिक्षावृत्ति छोड़ मुख्यधारा की ओर बढ़े परिवार

अच्छी खबर

सत्यलता आनंद मिरी : “सुशासन की सरकार अब जनता के द्वार” — किरारी में जन समाधान शिविर में उमड़ी भीड़, 3290 प्रकरणों का हुआ त्वरित समाधान

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत किरारी में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जन समाधान शिविर का भव्य आयोजन किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी की विशेष उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में 3473 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3290 मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि 183 प्रकरणों को राज्य स्तर के लिए अग्रेषित किया गया।

शिविर में जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, आदिवासी समाज के नेता श्री रमेशचंद्र श्याम, तथा आसपास के ग्राम पंचायतों के सरपंच-पंच उपस्थित रहे।

शिविर में लगे विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी और पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने संयुक्त रूप से किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से सीधे संवाद कर समस्या समाधान की प्रक्रिया की जानकारी ली और जनता से भी फीडबैक प्राप्त किया।

सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, पशुपालन, कौशल विकास, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, वन एवं पर्यावरण विभाग सहित सभी प्रमुख विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। ग्रामीणों ने पेयजल, राशन, बिजली, पेंशन, सड़क, स्कूल, और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनका त्वरित निराकरण किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी ने शिविर के दौरान कहा:
“सुशासन की सरकार अब जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुलझा रही है। यह पहल न सिर्फ समस्याओं का समाधान है, बल्कि जनता के साथ शासन का संवाद और विश्वास मजबूत करने का माध्यम भी है।”

शिविर को सफल बनाने में एसडीएम श्री विक्रांत अंचल, जनपद सीईओ हिमांशु गुप्ता, विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्नमाला सिंह, बीआरसी शैलेन्द्र सिंह बैंस, संकुल समन्वयक, शिक्षकगण सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारीगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

यह शिविर न केवल त्वरित समाधान का माध्यम बना, बल्कि शासन की संवेदनशीलता और जवाबदेही का प्रतीक भी सिद्ध हुआ।

CG Bulletin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *